Home छत्तीसगढ़ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में गौठानों की अहम भूमिका : ...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में गौठानों की अहम भूमिका : भूपेश बघेल

78
0
Spread the love

रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में गौठानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि गौठानों को ग्रामीण आजीविका के केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था के अनुरूप राज्य के अन्नदाताओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। श्री बघेल आज बलौदाबाजार-भाटापारा के जिला मुख्यालय में आयोजित बलौदाबाजार राज कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर मोपका कॉलेज का नामकरण स्वर्गीय रामनाथ वर्मा के नाम पर करने और ग्राम तिल्दाबांधा में पेयजल के लिए अतिरिक्त व्यवस्था घोषणा की। कार्यक्रम में उन्होंने 23 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को समाज की ओर से सम्मानित भी किया। इस दौरान उन्होंने पुष्पा वर्मा द्वारा लिखित चित्रोत्पला प्रेमदीप पुस्तक का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए कहा कि कुर्मी समाज प्रगतिशील समाज है। समाज में व्याप्त विभिन्न विसंगतियों को दूर करने सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। किसी भी समाज में परिवर्तन के लिए शिक्षा बहुत आवश्यक है। बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्रदान करने में राज्य में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गए हैं। हमें केवल सरकारी नौकरी में ध्यान नहीं देना है,व्यवसाय के तरफ लोगों को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार छत्तीसगढ़िया के अस्मिता को जगाने एवं छत्तीसगढी संस्कृति को बचाने लगातार कार्य कर रही है। स्थानीय तीज त्योहार और खान-पान बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे लोगों में गर्व की अनुभूति हो।


Spread the love