इस खेल के लिए कुल 45 बच्चे प्रशिक्षक (Taekwondo Championship) ब्लैक बेल्ट मदेश्वर कुमार रवि और अपने अभिभावकों के साथ जिले के कलेक्टर गौरव कुमार सिंह एवं जिला एसपी भावना गुप्ता के साथ सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने खिलाड़ी बच्चों की हौसला अफजाई की और उन्हें जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।
वहीं जिले की एसपी भावना गुप्ता ने भी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी पूरी ऊर्जा लगाकर अच्छे से अच्छा प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें।
गौरतलब है कि सूरजपुर जिले में जिला कलेक्टर गौरव कुमार सिंह,जिला पंचायत सीईओ राहुल देव एवं एसपी भावना गुप्ता के द्वारा बच्चों,युवतियों एवं महिलाओं के आत्मरक्षा कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए हिम्मत कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है जिसके द्वारा दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक टीम हिम्मत जाकर आत्मरक्षा (Taekwondo Championship) हेतु प्रशिक्षण दे रही है।