कोरिया । Kalyankare Yojana मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में लोगों की मदद के लिए शुरू की गई कल्याणकारी योजना धन्वंतरि जेनरिक मेडिकल स्टोर में कम एवं वाजिब दाम पर दवाइयां मिलने से लोगों को आर्थिक मदद मिली है। निम्न एवं मध्यम वर्ग के लोगों के लिए यह योजना उपयोगी साबित हो रही है। नगर निगम चिरमिरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निकट संचालित धन्वंतरि मेडिकल स्टोर में अब तक 87 हजार 370 रुपये की एमआरपी की दवाईयां 48 से 54 प्रतिशत की छूट के बाद 39 हजार 772 रुपए में बिक्री हुई है। जिससे 838 हितग्राहियों की कुल 47 हजार 599 रुपए की बचत हुई है।
स्टोर पर 120 रुपये एमआरपी की दवा 55 रूपए में मिली। मेडिकल स्टोर में लोगो को दवाईयों में एमआरपी पर 54 प्रतिशत तक की सामान्य छूट दी जा रही है। रियायती दर पर दवा मिलने से पैसों की बचत हो रही है। मेडिकल स्टोर में कम दाम में गुणवत्तायुक्त दवाइयां मिलने से लोग बड़ी संख्या में जेनरिक स्टोर पहुचकर योजना का लाभ ले रहे है।
राज्य शासन द्वारा शुरू की गई जनहितैषी धन्वंतरि जेनरिक मेडिकल योजना के तहत लोगों को रियायती दर पर सस्ती दवाइयों के रूप में अच्छी स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो रही है। आमलोगों की सुविधा के लिए जिले में भी मेडिकल स्टोर्स का संचालन किया जा रहा है। जिले में वर्तमान में 04 मेडिकल दुकानें संचालित है
जिनमें नगर पालिका निगम चिरमिरी, नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर, नगरपालिका परिषद शिवपुर-चरचा एवं नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ हैं, वहीं 03 दुकानें नगर पंचायत झगराखण्ड, नगर पंचायत नई लेदरी, नगर पंचायत खोंगापानी में प्रस्तावित हैं। संचालित दुकानों में माह दिसम्बर 2021 में 70 हज़ार 393 रुपये की एमआरपी की दवाइयां छूट के बाद 31 हजार 412 रुपये में बिक्री की गई जिसपर धन्वंतरि मेडिकल स्टोर से दवाइयां खरीदने वाले 523 हितग्राहियों की कुल 38 हजार 980 रुपए की बचत हुई है।
]]>छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा उक्त मार्ग के साथ छत्तीसगढ़ के विभिन्न मार्गों के लिए वर्चुअल (Bhumipujan) भूमिपूजन का आयोजन कलेक्ट्रेट में 3 माह पहले ही रखा गया था चुकी अब उक्त कार्य के लिए टेंडर पश्चात कार्य प्रारंभ किया जाना है जिसमे भूमिपूजन का विधिविधान पूजा कार्यक्रम हाउसिंग बोर्ड कोहका के पास किया गया जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में इस कार्य को मूर्त रूप देने वाले विधायक प्रमोद शर्मा जी शामिल हुए विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सभापति राजू शर्मा, जनपद सदस्य मति स्वाति वर्मा ,तुलसी सरपंच गुलाब यदु व अध्यक्षता कोहका सरपंच सहदेव कुर्रे द्वारा किया गया ।
इसके साथ ही हथबंद सिलपट्टी निनवा पहुच मार्ग का (Bhumipujan) भूमिपूजन का कार्य भी बलौदाबाजार विधायक जी के द्वारा किया गया सभा को संबोधित करते हुए विधायक शर्मा ने कहा कि चुनाव से पहले जब मैं पहली बार इस गॉव में आया था तब से ही मेरे मन मे था कि मैं इस गॉव में पहुचने के लिए पक्का सड़क बनवाउ चुनाव जीतने के बाद मैने विधायक मद से 20 लाख से सीसी रोड बनवाने की बात कही तब तात्कालिक जनपद सदस्य तुलसी राम गौतम, बल्ला सोनी,और देवेंद्र यदु ने बताया कि यहाँ से होकर सिलपट्टी और निनवा भी पहुँचा जा सकता है जिस सड़क की मांग ग्रामीण लगभग 35,40 सालो से कर रहे है।
लोकनिर्माण मंत्री जी से मिलकर इस सड़क को बनाने की मांग रखी थी मैं माननीय लोकनिर्माण विभाग मंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हु जिन्होंने मेरी मांग पर लगभग 10 करोड़ हथबंद सिलपट्टी निनवा पहुच मार्ग के लिए कोहका कॉलेज पहुच मार्ग के लिए लगभग साढ़े 5 करोड़ की स्वीकृति दी व तिवरैया रैता किरना मार्ग के मजबूती करण के लिए करोड़ो रुपये स्वीकृत किये।

कार्यक्रम में अनुज शर्मा अनुविभागीय अधिकारी, एच के साहू इंजीनियर कार्यालय प्रभारी अशोक यादव,अजय तिवारी, विवेक अग्रवाल शहर विधायक प्रतिनिधि ,मिनेश नायक विधायक प्रतिनिधि ग्रामीण सूरज अहिरवार, युवा छात्र नेता मनीष शर्मा अनिल नायक, नोहर वर्मा ,विश्वनाथ वर्मा,तुलसी राम गौतम, यश निर्मलकर, कृष्ण वर्मा, संतोष राय, मनीष वर्मा, रतन चंद निषाद, मोनेश साहू, शेखर पांसे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
]]>गोबर विक्रेताओं को आज जारी की गई राशि को मिलाकर अब तक उन्हें 119.41 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। इसी तरह गौठान समितियों को अब तक 42.73 करोड़ रूपए तथा महिला स्व-सहायता समूहों 27.99 करोड़ रूपए राशि लाभांश के रूप में दी जा चुकी है।

( Godhan nyaay yojana )इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, विनोद वर्मा और राजेश तिवारी, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव रेणु जी पिल्ले और सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, गोधन न्याय योजना के नोडल अधिकारी डॉ. एस. भारतीदासन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
naarth amerika chhattisagadh मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में नार्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (नाचा) की फाउंडर दीपाली सारावगी एवं प्रेसीडेंट श्री गणेश कर ने सौजन्य मुलाकात की।
उन्होंने इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल को छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 की रोकथाम, संक्रमितों के उपचार एवं सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख 51 हजार रूपए की राशि का चेक सौंप।
मुख्यमंत्री बघेल ने इसके लिए( naarth amerika chattisagadh ) नार्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन को धन्यवाद दिया।
इस संबंध में जारी निर्देश में कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से कहा गया है कि प्रदेश के ऐसे जिले जहां पॉजिटिव रेट 4 प्रतिशत या इससे अधिक है, वहां रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रिकालीन क्लैम्प डाउन लगाया जाए और नॉन कमर्शियल गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाए। इसके लिए जहां जरूरी हो वहां धारा 144 तथा महामारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए, जिन जिलों में पॉजिटिव रेट 4 प्रतिशत से ज्यादा है, वहां सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों, पुस्तकालयों, स्वीमिंग पूल और ऐसे सार्वजनिक स्थानों को बंद रखा जाए। ऐसे जिले जहां बीते 7 दिनों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 4ः से कम है, वहां कलेक्टर अन्य जिलो के प्रावधान लागू कर सकेंगे।
सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से कहा गया है ( Covid-19 Roktham) कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण के लिए निजी डॉक्टरों, निजी अस्पतालों, एनजीओ, मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठकें आयोजित की जाएं। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक, चेम्बर ऑफ कामर्स के प्रतिनिधियों, मॉल के मालिकों, थोक विक्रेताओं, जिम, सिनेमा और थिएटर के मालिकों, होटल-रेस्टोरेंट, स्वीमिंग पूल, ऑडिटोरियम, मेरिज पैलेस, इवेंट मैनेजमेंट समूहों के साथ बैठक करके यह सुनिश्चित करें कि इन स्थानों में क्षमता के केवल एक तिहाई लोगों को प्रवेश दिया जाए। ऐसे जिलों में जहां पॉजिटिव रेट 4 प्रतिशत से अधिक है, वहां इनकी गतिविधियों पर रोक लगाई जाए।
कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि प्रदेश के सभी एयरपोर्ट पर आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य की जाए। ऐसे व्यक्ति जिन्हें ( Covid-19 Roktham ) कोविड-19 के दोनो टीके लगाए जा चुके हैं वे यात्रा की तिथि के 72 घंटे की आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही एयरपोर्ट पर आने वाले सभी यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य रूप से की जाए। सभी रेल्वे स्टेशनों और राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की रेन्डम जांच के निर्देश दिए गए हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में मितानिनों के माध्यम से संक्रमण की स्थिति पर नजर रखी जाए। उन्होंने जिला प्रशासन को हॉस्पिटल बेड, दवाईयों के स्टॉक, पीएसए प्लांट्स और ऑक्सीजन की उपलब्धता डेली रिपोर्टिंग के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को यह सुुनिश्चित करने के यह भी निर्देश दिए हैं कि कोरोना की पिछली दो लहर के दौरान सभी शासकीय और निजी अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता की जानकारी रियल टाईम में ऑनलाईन उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने एनजीओ और निजी संगठनों को कोरोना नियंत्रण के उपायों के लिए सहयोग और आवश्यक सामाग्रियों के दान हेतु प्रोत्साहित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक स्थानों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों और दुकानों में संक्रमण से बचाव के लिए मास्क के उपयोग को सख्ती से लागू करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। ऐसे लोग जो मास्क नहीं लगाते हैं उनका पुलिस और नगर निगम के स्टाफ के माध्यम से सख्ती से चालान किया जाए। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठकें आयोजित करने तथा शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों को जब तक बहुत जरूरी न हो हवाई यात्रा या रेल से यात्रा नहीं करने को कहा है।
मुख्यमंत्री ने डायरेक्ट भवन अनुज्ञा प्रणाली का किया शुभारंभ
शहरों के विकास में आएगी तेजी, आवेदकों को नहीं लगाना पड़ेगा कार्यालय का चक्कर: भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के सभी नगर निगमों में लागू होगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड डायरेक्ट भवन अनुज्ञा प्रणाली
500 वर्गमीटर (5382 वर्ग फीट) के आवासीय भू-खण्डों पर निर्माण हेतु तुरंत मिलेगी भवन अनुज्ञा
सभी दस्तावेजों के सही होने पर एक सेकेण्ड में जारी होगी भवन अनुज्ञा: आवेदकों को एक रूपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा
पन्द्रह दिनों के रिकार्ड समय में तैयार हुआ पोर्टल
मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा
मुख्यमंत्री ने इस प्रणाली द्वारा जारी प्रथम भवन अनुज्ञा रायपुर की दलदलसिवनी निवासी आवेदक श्रीमती चेतन देव साहू को प्रदान की
रायपुर, 3 जनवरी । nay varsha छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कर्यालय मंे आयोजित कार्यक्रम में नगरीय क्षेत्रों मे 500 वर्गमीटर (5382 वर्ग फीट) तक के आवासीय प्लाट्स पर भवन निर्माण के लिए मानव हस्तक्षेप रहित ऑनलाईन डायरेक्ट भवन अनुज्ञा सिस्टम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि गांव और शहरों के विकास के लिए हमने लगातार 3 वर्षों तक कार्य किया है, इस सूची में एक और सुविधा जोड़ने जा रहे हैं जिससे राज्य के शहरों के विकास में तेजी आयेगी और नागरिकों को एक बड़ी समस्या का प्रभावी समाधान मिलेगा। राज्य के नागरिक जो अपना घर बनाना चाहते हैं उनके लिए भवन अनुज्ञा एक अहम प्रक्रिया है, लेकिन ये प्रक्रिया इतनी आसान नहीं थी नागरिकों को इस सुविधा प्राप्ति के लिए काफी परेशानी हुआ करती थी।
क्योंकि ये प्रकिया पूरी होने में लंबा समय लगा करता था नक्शा पास कराने के लिए यह प्रकिया कई अधिकारियों तक पहुंचा करती थी और उसके बाद नागरिक को घर बनाने के लिए भवन अनुज्ञा मिलती थी। लेकिन अब ये प्रकिया सब मानव हस्तक्षेप रहित होगी और जल्द जल्द से पूर्ण होगी। यदि आपके पास सभी दस्तावेज हैं तो अब आपको अपना घर बनाने के लिए कहीं भी चक्कर लगाने की जरूरत नहीं। घर बनाने के लिए नागरिकों इससे बड़ी सुविधा और कहां प्राप्त होगी।
विभाग को निर्देश – मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों की समस्या को देखते हुए उसके समाधान हेतु मैंने 15 दिन पहले अधिकारियों को निर्देश दिया था और विभाग ने 15 दिन के भीतर ही कार्य को पूर्ण कर लिया। इस कार्य के लिए सभी बधाई के पात्र हैं। साथ ही नागरिकों को भी मैं बधाई देता हूं कि उनके घर निर्माण का कार्य भी अब जल्द पूरा हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर इस प्रणाली के द्वारा जारी की गई प्रथम भवन अनुज्ञा रायपुर के दलदलसिवनी निवासी आवेदक श्रीमती चेतन देव साहू को प्रदान की।
(nay varsha )इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी, सूडा के सीईओ सौमिल रंजन चौबे, एडिशनल सीईओ आशीष टिकरिहा एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सभी नगर निगम आयुक्त, महापौर एवं जनप्रतिनिधि भी वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर महापौर रायपुर श्री एजाज ढेबर, बिलासपुर महापौर श्री रामशरण यादव और दुर्ग महापौर श्री धीरज बाकलीवाल द्वारा वर्चुअल माध्यम से बात कर भवन अनुज्ञा जारी करने की इस आसान प्रणाली को शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
विभागीय मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने इस अवसर पर कहा कि भवन अनुज्ञा प्रणाली से संबंधित सभी समस्याओं एवं उनके समाधानों पर चर्चा कर इस सिस्टम में जनप्रतिनिधियों आयुक्त एवं इंजीनियर हेतु अलग अलग डेशबोर्ड बनाया गया है, जिसमें दैनिक प्राप्त आवेदन स्वीकृति अनुज्ञा एवं लम्बित प्रकरण की जानकारी उपलब्ध होगी। दस्तावेज की मांग वाले सभी 100 प्रतिशत केस का ऑडिट एवं भवन अनुज्ञा निरस्त होने वाले प्रत्येक केस का निकाय से राज्य स्तर तक एसएमएस द्वारा सूचना एवं उच्चस्तरीय समीक्षा का प्रावधान है। डायरेक्ट भवन अनुज्ञा प्रणाली के संबंध में राज्य स्तरीय कार्यशाला के माध्यम से सभी नगर निगमों के आयुक्तों, भवन अधिकारियों, बिल्डिंग इंस्पेक्टर एवं अन्य अधिकारियों को नवीन सिस्टम के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है।
इस नवीन प्रणाली में हमने नागरिकों पर भरोसा जताया है (nay varsha ) और आवेदक द्वारा दिए गए दस्तावेजों एवं शपथ पत्र के आधार पर ही अनुज्ञा जारी की जा रही है। मुख्यमंत्री जी द्वारा अपील की गयी है कि आम नागरिक इस सेवा का लाभ सही तरीके से लेंगे और सही जानकारी के आधार पर ही भवन अनुज्ञा प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम के दौरान विभागीय सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी. द्वारा अनुज्ञा प्रणाली के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया गया। कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए महापौर एवं जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक इस सिस्टम का प्रचार प्रसार करते हुए नागरिकों को भवन अनुज्ञा प्राप्त कर ही अपने घर का निर्माण करने प्रोत्साहित करेंगे और शहरों के अनुशासित विकास एवं भवन के अव्यवस्थित निर्माण पर नियंत्रण में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।
]]>रायपुर, 03 जनवरी । Cōviḍ-19 देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से चिंतित श्रीमती सोनिया गांधी ने आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना की तीसरी लहर एवं ओमिक्रॉन संक्रमण की रोकथाम की तैयारियों के संबंध फोन पर चर्चा कर जानकारी ली।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि राज्य के कुछ शहरी इलाकों जैसे रायगढ़ एवं रायपुर में ( Cōviḍ-19 ) कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। छत्तीसगढ़ राज्य के लिए ओमिक्रॉन की टेस्टिंग का सेंटर ओडिशा निर्धारित किया गया है। सैम्पल टेस्टिंग के लिए ओडिशा भेजे जा रहे हैं, परन्तु वहां सेंपल की संख्या अधिक होने के कारण टेस्टिंग में विलंब हो रहा है।
बघेल ने बताया कि राज्य में अभी तक ओमिक्रॉन का कोई भी केस नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संक्रमण की रोकथाम और प्रभावितों के इलाज की सारी व्यवस्था की गई है। राज्य में आरटीपीसीआर टेस्ट लगातार तेजी से कराए जा रहे हैं और पॉजिटीव पाए गए लोगों का इलाज भी लगातार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने श्रीमती सोनिया गांधी को आश्वस्त किया कि राज्य में ( Cōviḍ-19) कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने की समझाईश देने के साथ ही सार्वजनिक स्थलों एवं कार्यक्रमों में भीड़-भाड़ की रोकथाम तथा मास्क लगाने जैसे ऐहतियाती कदम उठाए गए हैं। राज्य के अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में बेड, आईसोलेशन वार्ड, ऑक्सीजन आदि की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
रायपुर, 03 जनवरी । bemetara aur raajanaandagaanv मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 3 जनवरी को बेमेतरा और राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
( bemetara aur raajanaandagaanv )निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर 12.15 बजे बेमेतरा जिले के बेरला तहसील के ग्राम भिंभौरी पहुंचेगे और ग्राम सिलघट में आयोजित जिला स्तरीय गर्भ संस्कार महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसकेे बाद श्री बघेल भिंभौरी से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.50 बजे राजनांदगांव के तहसील मुख्यालय गंडई पहुंचेगे और वहां राष्ट्र माता सवित्री बाई फुले जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 3.45 बजे रायपुर लौट आएंगे।
क्रमांक-5758/केशरवानी
रायपुर. 1 जनवरी । Calendar मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर प्रेस क्लब में सतपुड़ा वन्य जीव फाउंडेशन द्वारा तैयार कैलेंडर का विमोचन किया। कैलेंडर के 12 पृष्ठों में अलग-अलग वन्य जीवों की आकर्षक तस्वीरे हैं।
( Calendar) कैलेंडर वन्य प्राणियों और उनके प्राकृतिक रहवास के संरक्षण का संदेश देती है।
विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेष नितिन त्रिवेदी, महापौर श्री एजाज ढेबर, जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त श्री दीपांशु काबरा, संचालक श्री सौमिल रंजन चौबे, प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री दामू आम्बेडारे, कोषाध्यक्ष सुश्री शगुफ्ता शिरीन और सतपुड़ा वन्य जीव फाउंडेशन के श्री संदीप पौराणिक भी (calendar) कैलेंडर के विमोचन के मौके पर मौजूद थे।
]]>छत्तीसगढ़ी दैनिक स्तंभ ‘झंगलू-मंगलू के गोठ’ के किताब के रूप में संकलन और प्रकाशन के लिए दो लाख रूपए देने की घोषणा की
रायपुर. 2 जनवरी । 15 pratishat kee chhoot मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर प्रेस क्लब में नववर्ष मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में रायपुर विकास प्राधिकरण की कॉलोनी में आवास खरीदी पर पत्रकारों को (15 pratishat kee chhoot) 15 प्रतिशत की छूट की घोषणा की। उन्होंने सांध्य दैनिक ‘अग्रदूत’ में प्रतिदिन प्रकाशित होने वाले छत्तीसगढ़ी व्यंग्य स्तंभ ‘झंगलू-मंगलू के गोठ’ के किताब के रूप में संकलन और प्रकाशन के लिए दो लाख रूपए देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने आज प्रेस क्लब में स्थापित जिम का भी लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने पत्रकारों को नए साल की बधाई और शुभकामना देते हुए कार्यक्रम में कहा कि पत्रकारिता मुश्किल काम है। पत्रकारों ने कोरोना काल की कठिन परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी किया है। उन्होंने कहा कि जीवन में दुख का हिस्सा ज़्यादा होता है और सुख का हिस्सा कम होता है। दुख बांटने से कम होता है। मैं पत्रकार मित्रों की सहनशीलता और दूसरों के दुख को साझा कर उनका दुख कम करने के लिए पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में असमय दुनिया छोड़ने वाले पत्रकारों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
(15 pratishat kee chhoot )श्री बघेल ने कार्यक्रम में कोरोना काल में मरीजों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले एम्स रायपुर के निदेशक डॉ. नितिन एम. नागरकर को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना नियंत्रण में एम्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के सचिव श्री गुरूचरण सिंह होरा को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश नैय्यर, डॉ. हिमांशु द्विवेदी और प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री दामू आम्बेडारे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। श्री आम्बेडारे ने वरिष्ठ पत्रकारों की सम्मान निधि पांच हजार रूपए से बढ़ाकर दस हजार रूपए करने, सोनडोंगरी में पत्रकारों के लिए आवास आबंटित करने और कोविड-19 से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों की आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।
रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित नववर्ष मिलन कार्यक्रम में विधायक और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेष नितिन त्रिवेदी, महापौर श्री एजाज ढेबर, जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त श्री दीपांशु काबरा, संचालक श्री सौमिल रंजन चौबे तथा प्रेस क्लब की कोषाध्यक्ष सुश्री शगुफ्ता शिरीन सहित राजधानी के अनेक वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे।
]]>