प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि “कूर्मि चेतना पंचांग 2022“ का प्रकाशन विगत 8 वर्षाे से लगातार किया जा रहा है। छब्बीस पृष्ठों वाले बहुरंगी कलेण्डर को समाजोपयोगी बनाते हुए समसामयिक पहलुओं व्रत व त्यौहार तथा समाज के महापुरूषों के आदर्शाे के साथ कूर्मि समाज के संस्कृति व रीति-रिवाज तथा इतिहास को शामिल किया गया है। इस प्रचांग में न केवल तिथियों का ही उल्लेख है; बल्कि कूर्मि समाज की गौरवशाली इतिहास, समाज की समेकित विकास हेतु कार्ययोजना, विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारियों की जानकारियों के साथ समाज उन्नयन संबंधी कई महत्वपूर्ण तथ्यों का भी समावेश किया गया है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कूर्मि-क्षत्रिय चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल नायक प्रदेश महासचिव एवं प्रधान संपादक कूर्मि चेतना पंचांग 2022 डॉ. जीतेन्द्र सिंगरौल, पूर्व प्रांताध्यक्षगण सिध्देश्वर पाटनवार, डॉ. हेमंन्त कौशिक, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ कूर्मि-क्षत्रिय चेतना मंच बिलासपुर बी. आर. कौशिक, श्री भारत लाल वर्मा, चमनलाल चंद्राकर सहित संपादक मंडल एवं चेतना मंच के सदस्य उपस्थित थे।
]]>बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, संचालक वित्त शारदा वर्मा, संचालक महिला एवं बाल विकास दिव्या उमेश मिश्रा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बघेल ने कहा कि यह हम सबका दायित्व है कि हम अपनी राष्ट्रभाषा हिन्दी का सम्मान बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करें। बच्चों को राष्ट्रभाषा के गौरव की कहानियां और संस्मरण बताएं और हिन्दी के प्रति रूचि विकसित करें। हिन्दी को राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित-प्रसारित करें, जिससे हिन्दी की अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में पहचान बन सके।
रायपुर । Dr. Shivkumar Dahria नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के अंतर्गत लगभग 40 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इन निर्माण कार्यों में सड़क चौड़ीकरण, सड़क मजबूतीकरण, सी.सी. रोड, डामरीकरण सहित अन्य कार्य शामिल है।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष आरंग खिलेश देवांगन, हेमलता साहू, माखन लाल कुर्रे, कोमल साहू सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

नगरीय प्रशासन मंत्री ( Dr. Shivkumar Dahria ) डॉ. शिवकुमार डहरिया ने इस मौके पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में राज्य में सार्वजनिक सुविधाओं की बढ़ोत्तरी के लिए सभी आवश्यक कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरंग के विभिन्न गांवों में सड़कों के कार्य पूर्ण हो जाने पर आवागमन की सुविधा लोगों मिलने लगेगी।
धमतरी । Masik Redio Varta Lokavani मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 25वीं कड़ी का प्रसारण आज सुबह 10.30 से 11.00 बजे के बीच आकाशवाणी, एफएम रेडियो सहित क्षेत्रीय समाचार चैनलों के माध्यम से किया गया। आज की कड़ी में मुख्यमंत्री ने ‘युवा सपने और छत्तीसगढ़‘ विषय पर प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए युवा वर्ग को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए राज्य शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इसे सुनने के बाद महापौर विजय देवांगन ने कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने पिछले तीन सालों में युवा हाथों को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार देने की अभिनव पहल की है जो सराहनीय है।
( Masik Redio Varta Lokavani) लोकवाणी प्रसारण के उपरांत अपनी प्रतिक्रिया देते हुए महापौर ने आगे कहा कि सभी शिक्षाकर्मियों का शिक्षा विभाग में संविलयन कर उनका नियमितिकरण किया जाना और नियमित शिक्षकों की भर्ती करना प्रदेश के युवाओं को बहुत बड़ी सौगात है, विभिन्न विभागों में लगातार सीधी भर्ती की जा रही है। युवावर्ग को स्वरोजगार देने के लिए भी अनेक प्रयास किए गए हैं, जिसके तहत नगरीय निकायों में बेरोजगार महिलाओं को स्वच्छता दीदी व सफाई मित्र के तौर पर काम मिला और सफाई के साथ यह आय का बेहतर जरिया भी बना। निगम के सभापति अनुराग मसीह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार वही है जो जनता को रोटी, कपड़ा और मकान की मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराए।
इन तीनों सुविधाओं को अपनी प्रजा के लिए उपलब्ध कराने में मौजूदा सरकार सभी दृष्टि से सफल है और प्रदेश के सबसे सफल मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आगे भी बेहतर कार्यों व योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। मेयर इन काउंसिल के सदस्य राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुखिया की अगुवाई में धमतरी में पहली बार वायुसेना भर्ती रैली का आयोजन वर्ष 2019 में किया गया, जिसमें धमतरी सहित प्रदेश भर के 208 युवाओं का चयन किया गया, जिसका जिक्र मुख्यमंत्री ने ( Masik Redio Varta Lokavani )आज के प्रसारण के दौरान किया। इसी तरह जिले में उद्यानिकी महाविद्यालय की घोषणा भी मुख्यमंत्री के द्वारा की गई है, जिससे जिले के युवा खुद को रोजगार की ओर अग्रसर कर सकेंगे। इसके अलावा पार्षद दीपक सोनकर, एल्डरमैन नरेश जसूजा, अरूण चौधरी, विक्रांत शर्मा सहित निगम कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने लोकवाणी की आज की कड़ी का श्रवण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं का कैरियर केवल सरकारी नौकरी से ही नहीं बनता, छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार खेल प्रशिक्षण की समग्र अधोसंरचना का निर्माण किया गया है, जिसके अंतर्गत 9 खेल अकादमी स्थापित की जा चुकी है। टेनिस स्टेडयम और अकादमी भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की जा चुकी है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, थिंक बी, टेक्नोलॉजी हब एवं इनोवेशन फॉर नॉलेज बस्तर, बस्तर अकादमी ऑफ डांस, आर्ट लिटरेचर एंड लैंग्वेज, राजीव युवा मितान क्लब गठित, शिक्षा-दीक्षा तथा रोजगार के अवसरों संस्कारवान युवा पीढ़ी तैयार करने की पहल, खेती, किसानी को बेहतर आय और युवाओं को प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसरों से जोड़ दिया गया है। मुख्यमंत्री ने अपने(Lokavani) मासिक रेडियो वार्ता में कहा कि हमने छत्तीसगढ़ की फसलों को समर्थन मूल्य पर खरीदने की बेहतर व्यवस्था की है, पशुधन पालन को लाभ का जरिया बनाया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं की उपलब्धियों और कीर्तिमानों का राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन का उल्लेख किया। उन्होंने कोरोना से बचने के लिए टीके लगवाने सहित कोरोना प्रोटोकॉल नियम का पालन करने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने माह जनवरी अंतर्गत मकर संक्रांति, पोंगल त्यौहार, छेरछेरा पुन्नी, शाकम्भरी जयंती एवं गणतंत्र दिवस की प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सचिन शर्मा, अविनाश दुबे, मलिका प्रजापति, मीला थवाइत, आतीका मरकाम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर महापौर एवं सभापति को पदभार ग्रहण भी कराया। उन्होंने उनके चेंबर में पदभार ग्रहण कराते हुए कहा कि आपको जनता ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, संकल्पबद्ध होकर कार्य करें और जन सरोकारों से जुड़े कार्य करते रहें, आपको अवश्य सफलता मिलेगी। रिसाली में अभी कार्य की काफी संभावना है, जितनी मेहनत आप लोग यहां करेंगे। विकास उतनी ही तेजी से यहां दिखेगा। पदभार ग्रहण समारोह के अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री मोहमद अकबर सहित विधायक देवेंद्र यादव, अरुण वोरा एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण और अधिकारी गण उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवनिर्वाचित ( Risali Mayor Oath ) महापौर शशि सिन्हा को भी बधाई देते हुए कहा कि आपने इतिहास में अपना नाम अंकित कर लिया है। अब रिसाली के विकास के लिए जमकर कार्य कीजिए। उन्होंने आजीविका के अवसर बढ़ाने वृहत आजीविका केंद्र के निर्माण की तथा आवश्यक अधोसंरचना एवं सौंदर्यीकरण की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि निगम इस दिशा में योजना बनाएं, शासन द्वारा हर संभव मदद रिसाली नगर निगम को की जाएगी। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित महापौर, सभापति एवं पार्षद गणों के लिए तेजी से विकास करना बड़ी चुनौती होगा। इनमें से अधिकांश पार्षद पहली बार आए हैं और उत्साह से भरे हुए हैं। मुझे उम्मीद है कि यह रिसाली के विकास को नई ऊंचाइयां प्रदान करेंगे, उन्होंने कहा कुछ अनुभवी पार्षद भी आए हैं। उनके अनुभव का लाभ निगम को मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में किसानों के लिए जो कार्य शासन ने किया है उसका बड़े पैमाने पर लाभ शहरी अर्थव्यवस्था को भी पहुंचा है और इससे शहर में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। जिस तरह से जनता ने विश्वास जताया है, उससे शासन की शहरी योजनाओं पर मुहर लगती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्र में शिक्षा,स्वास्थ्य, पेयजल आदि बुनियादी सुविधाओं के लिए सरकार बड़े पैमाने पर कार्य कर रही है। मोबाइल मेडिकल यूनिट, दाई दीदी क्लीनिक और और मुख्यमंत्री शहरी श्रम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य तुम्हारा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के जरिये शिक्षा की ठोस नींव रखी जा रही है।

इस मौके पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नवगठित रिसाली नगर निगम ( Risali Mayor Oath ) में विकास कार्याे के लिए लगातार मदद की और आगे भी उनसे आशा है कि इस नवीन निगम को यथासंभव मदद करते रहेंगे ताकि यहां बेहतरीन कार्य होता रहे।
वन मंत्री और दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि नगरीय निकायों में जिस तरह के परिणाम आए हैं, उससे पता चलता है कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जो शहरी योजनाएं आरंभ की गई हैं, उनका सार्थक जमीनी असर हुआ है और यह लोगों के कल्याण के लिए उपयोगी साबित हो रही है।
Sadak Hadasa मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तेलंगाना के पेरूर के पास वाहन दुर्घटना में बीजापुर के एक मजदूर की मृत्यु की घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। इस वाहन में मजदूर मिर्च तोड़ने के लिए बीजापुर से तेलंगाना के लिए जा रहे थे।
बघेल ने मृतक के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए इस( Sadak Hadasa ) घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन बीजापुर को इस दुर्घटना में घायलों के बेहतर इलाज के प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।
]]>Rajim Bhaktin Mata Jayanti मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज त्रिवेणी संगम राजिम में आयोजित राजिम भक्तिन माता जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों के साथ श्री राजीव लोचन मंदिर परिसर में विराजित राजिम भक्तिन माता की महाआरती व पूजा अर्चना कर राज्य और समाज की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, विधायक धनेंद्र साहू, अमितेष शुक्ल एवं संसदीय सचिव शंकुतला साहू मौजूद थे।कोविड 19 के कारण आयोजित संक्षिप्त एवं गरिमामय कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की। मुख्यमंत्री बघेल ने नवीन राजिम मेला स्थल में 50 लाख रूपए की लागत से बनने वाली साहू समाज के धर्मशाला का शिलान्यास किया।
अपने उद्बोधन के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि पिछले वर्ष किए गए घोषणा के अनुरूप 54 एकड़ जमीन का चयन कर लिया गया है और यहां तेजी से विकास किया जा रहा है। यहां साधु संतों के निवास से लेकर अधिकारी कर्मचारियों की रहने व्यवस्था, मंडप, मेला, मीना बाजार आदि के लिए स्थाई सुविधा विकसित किया जाएगा तथा राज्यस्तरीय सुविधा को सुनियोजित कर विकास किया जाएगा और इसके लिए प्लान बनाया जाएगा।
इस अवसर पर गृह, जेल, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राजिम भक्तिन माता की जयंती एवं नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि कोरोना के कारण आज कार्यक्रम संक्षिप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि साहू समाज एक संगठित समाज के रूप में जाना जाता है। यह समाज अन्य समाज को भी दिशा दे सकता है।
अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू ने उद्बोधन में कहा कि पहली बार राज्य में तेलघानी विकास बोर्ड का गठन किया। यह साहू समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के लिए जो कार्य कर रही है, वह किसी सरकार ने नहीं किया। इस अवसर पर राजिम भक्तिन माता की शहर में शोभा यात्रा निकाली गई।