(Chhattisgarh Board of Secondary Education) छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने बताया कि राज्य में कोविड-19 महामारी के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा एवं प्रायोजना कार्य आयोजित करने के संबंध में सभी मान्यता प्राप्त संस्थाओं को पत्र जारी किए गए है। इसके लिए संस्था प्राचार्य द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। संस्था प्राचार्य का यह दायित्व होगा कि निर्धारित परीक्षा समयावधि में संबंधित संस्था स्तर पर ही आंतरिक परीक्षक नियुक्त कर सुविधानुसार एक दिन में उतने ही छात्रों को बुलाकर प्रायोगिक परीक्षा, प्रायोजना कार्य आयोजित किए जाए
कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम के लिए केन्द्र और राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन कराना होगा। संस्था प्राचार्य से कहा गया है कि स्कूलों को सेनेटाईज कराया जाए और स्कूल के मुख्य द्वार पर छात्रों के हाथ सेनेटाईज किए जाए।
]]>गौरतलब है कि कोरोना के दूसरी लहर ने सूरजपुर में जमकर तबाही मचाया था। इस दौरान हजारों लोग संक्रमित हुए और सैकड़ों लोगों की जान भी चली गई थी। अब संभावित तीसरी लहर में ऐसी स्थिति ना हो, इसके लिए अभी से ही जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार नजर आ रहा है।
कोरेना की तीसरी लहर को देखते हुए, जिले में सभी प्रकार की सावधानियों को सुचारू रूप से लागू किया गया है। जिले में 144 धारा लागू है ताकि कोई भी अनहोनी घटना ना हो। तैयारियों को लेकर जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन ने कोरेना टीका लगवाने का जो लक्ष्य रखा है लगभग पूर्ण हो चुका है और आइसोलेशन बेड की भी भरपूर व्यवस्था कर ली गई है। हमारे चिकित्सक भी पूर्ण रूप से तैयार हैं।
पुलिस विभाग की तैयारी के विषय में एसपी भावना गुप्ता ने कहा कि जिले में धारा 144 लागू हो गई है अब चौक चौराहों में भीड़ इकट्ठा न हो इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। जिले के सारे बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। आने जाने वालों की सघन चेकिंग भी जारी है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हम पूर्ण रूप से तैयार हैं। व्यापारियों से भी जिला प्रशासन ने बात की है सब अपनी दुकान पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए मास्क लगाए व्यक्तियों को ही समान देने निर्देश दिया गया है।
कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उसके प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत राहुल देव सहित प्रशासनिक व पुलिस अमले ने संयुक्त रूप से सूरजपुर नगर में जागरूता हेतु फ्लैग मार्च निकाला। कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने एवं आम जनता में संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता पर जोर दिया गया है। साथ ही इसके समुचित उपाय के लिए प्रशासन व पुलिस ने कमर कस ली है। प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने थाना कोतवाली से मनेन्द्रगढ़ रोड़ एवं भैयाथान रोड़ में पैदल फ्लेग मार्च कर दुकानदारों एवं आमजनों से मास्क पहनने तथा सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की। साथ ही बिना मास्क वालों को मास्क पहनने की समझाईश देते हुए मास्क वितरण भी किया।