Rajim Bhaktin Mata Jayanti मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज त्रिवेणी संगम राजिम में आयोजित राजिम भक्तिन माता जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों के साथ श्री राजीव लोचन मंदिर परिसर में विराजित राजिम भक्तिन माता की महाआरती व पूजा अर्चना कर राज्य और समाज की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, विधायक धनेंद्र साहू, अमितेष शुक्ल एवं संसदीय सचिव शंकुतला साहू मौजूद थे।कोविड 19 के कारण आयोजित संक्षिप्त एवं गरिमामय कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की। मुख्यमंत्री बघेल ने नवीन राजिम मेला स्थल में 50 लाख रूपए की लागत से बनने वाली साहू समाज के धर्मशाला का शिलान्यास किया।
अपने उद्बोधन के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि पिछले वर्ष किए गए घोषणा के अनुरूप 54 एकड़ जमीन का चयन कर लिया गया है और यहां तेजी से विकास किया जा रहा है। यहां साधु संतों के निवास से लेकर अधिकारी कर्मचारियों की रहने व्यवस्था, मंडप, मेला, मीना बाजार आदि के लिए स्थाई सुविधा विकसित किया जाएगा तथा राज्यस्तरीय सुविधा को सुनियोजित कर विकास किया जाएगा और इसके लिए प्लान बनाया जाएगा।
इस अवसर पर गृह, जेल, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राजिम भक्तिन माता की जयंती एवं नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि कोरोना के कारण आज कार्यक्रम संक्षिप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि साहू समाज एक संगठित समाज के रूप में जाना जाता है। यह समाज अन्य समाज को भी दिशा दे सकता है।
अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू ने उद्बोधन में कहा कि पहली बार राज्य में तेलघानी विकास बोर्ड का गठन किया। यह साहू समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के लिए जो कार्य कर रही है, वह किसी सरकार ने नहीं किया। इस अवसर पर राजिम भक्तिन माता की शहर में शोभा यात्रा निकाली गई।
जमाखोरों के झांसे में न आने की अपील आम नागरिकों से की है। (lockdown) लॉक डाउन एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक उपाय है कलेक्टर ने यह जरूर कहा है कि कोरोना दोगुनी गति से जिले में पैर पसार रहा है।
लोग इसे सावधानीपूर्वक और गंभीरता से लें। भीड़-भाड़ में जाने से बचें,मास्क पहनें और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहें तो कोरोना को हमले का मौका ही नहीं मिलेगा और लॉक डाउन की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आज से ही कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है।
]]>Pension Nirakaran गौरेला पेंड्रा मरवाही, 06 जनवरी 2022 / कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन बिलासपुर में 10 से 14 जनवरी तक आयोजित होने वाला पेंशन निराकरण सप्ताह आगामी तिथि तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
बिलासपुर जिले में कोविड-19 पाॅजिटिविटी की दर 4 प्रतिशत से अधिक होने के कारण कलेक्टर एवं जिला दंण्डाधिकारी द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों-परिवार पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए आयोजित होने वाला पेंशन निराकरण सप्ताह स्थगित किया गया है।
कोविड-19 कि स्थिति सामान्य होने पर आगामी तिथि की सूचना अलग से जारी किया जाएगा।
]]>रायपुर. 21 दिसम्बर | Covid 19 : प्रदेश के 21 जिलों में 20 दिसम्बर को कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। इस दिन प्रदेश भर में हुए 19 हजार 762 सैंपलों की जांच में 13 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए।
अभी प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.07 प्रतिशत है। राज्य के पांच जिलों बेमेतरा, महासमुंद, जशपुर, कोंडागांव और नारायणपुर में अभी कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है।
बेमेतरा, बालोद, कबीरधाम, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, बस्तर, कोंडागांव, सुकमा, कांकेर और नारायणपुर जिले में 20 दिसम्बर को कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है।
इस दिन दुर्ग और रायपुर जिले में तीन-तीन, राजनांदगांव और बिलासपुर में दो-दो तथा बलौदाबाजार-भाटापारा, दंतेवाड़ा और बीजापुर में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए।
प्रदेश में कोरोना मरीजों के तेजी से स्वस्थ होने के कारण इसके सक्रिय मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। यहां अब सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 304 हो गई है।
]]>कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य अमले की बैठक
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 4 दिसंबर | Covid 19 : जिले में कोरोना के चार पॉजिटिव केस मिलने पर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिले वासियों से अपील की है कि वे संक्रमण से बचने कोरोना गाईड लाईन का पूरी तरह पालन करें। उन्होंने कलक्ट्रेट के सभाकक्ष में स्वास्थ्य अमले की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।
उन्होंने कहा कि जिले में पॉजिटिव केस पाया जाना (covid 19) कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर का संकेत हो सकता है। हमें समय रहते सभी सावधानियां अपनानी होगी। कलेक्टर ने स्वास्थ्य अमले को जन सुरक्षा और जन स्वास्थ्य के प्रति गंभीर होकर विभिन्न विभागों के समन्वय से 18 वर्ष एवं 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने गांवों में मुनादी कराकर लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने, दो गज की दूरी बनाए रखने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने, कोरोना के लक्षण होने पर तत्काल सैंपल जांच कराने की जानकारी देने को कहा।
कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पांच-पांच ग्राम पंचायतों का कलस्टर बनाने और कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मेडिकल टीम बनाने को कहा। उन्होंने पिछले अनुभवों के आधार पर कंटेनमेंट जोन बनाने, नोडल अधिकारी नियुक्त करने, कोरोना पॉजिटिव (covid 19) के संपर्क में आने वालों का कांटेक्ट ट्रेस करने, सैंपल जांच बढ़ाने, जिला चिकित्सालय सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना ईलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर बी. सी. एक्का, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ देवेंद्र पैकरा एवं सिविल सर्जन सहित सभी खंड चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।
]]>