इसी क्रम में सोमवार को थाना चंदौरा पुलिस (Abkari Act Ki Karyvahi) ने अवैध महुआ शराब बेंचने वाले को पकड़ा। जिसमें ग्राम घुमाडांड के निवासी मिथलेश देवांगन के घर से 4 लीटर अवैध महुआ शराब, चंदननगर के बलराम सिंह के घर से से 3 लीटर, रमकोला के ग्राम बेदमी निवासी भुनेश्वर के घर से 4 लीटर, श्याम सुन्दर खैरवार के घर से 3 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त हुआ है।
इन सबके घर से कुल 14 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है तो वहीं भटगांव थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पिये जाने वाले 7 लोगों को पकड़ा। जिनमे गुरूउद्दीन गुप्ता, दिनेश, सुखसेन सिंह, जीतन सिंह, महंगु राम राजवाड़े, बिहारी लाल राजवाड़े, रूप नारायण राजवाड़े का नाम शामिल है। जिनके ऊपर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
]]>