रायपुर : Naye Bharat ki Sankalpana – जीवन में चुनौतियां बहुत आती है। सफलता और असफलता दोनों एक सिक्के के दो पहलु हैं। कभी भी असफलता से घबराएं नहीं चुनौतियां स्वीकार करें, हमेशा दृढ़ निश्चय और संकल्प के साथ लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें, आपको कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता। यह बात राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कही। प्रधानमंत्री मोदी ने नये भारत के निर्माण और आत्मनिर्भर राष्ट्र की संकल्पना दी है। ऐसे राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। हमारे युवा हमारे देश की ताकत है। वे अपने तकनीकी ज्ञान से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
वे स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई के इंजीनियरिंग के छात्रों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने विश्वविद्यालय के ऑडियो-वीडियो स्टूडियो का उद्घाटन भी किया। मुझे विश्वास है कि आप छत्तीसगढ़ राज्य का नाम जरूर रोशन करेंगे।जीवन में किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी आवश्यक होता है। अच्छे व्यवहार और संस्कार से ही जीवन में सफलता मिलती है। आप जीवन में कितनी भी ऊंचाई प्राप्त करें पर अहंकार का हमेशा त्याग करें।
विद्यार्थियों के प्रश्नों पर राज्यपाल ने दिया जवाब – उज्ज्वल भविष्य के मार्गदर्शन के प्रश्न पर राज्यपाल ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर लगन और धैर्य के साथ मेहनत करें, सफलता आवश्य मिलेगी।(Naye Bharat ki Sankalpana) युवाओं के लिए सलाह संबंधी प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि आपका आत्मविश्वास ही आपको ताकत देगा, दोस्तों और गुरु से मार्गदर्शन ले, जीवन में मेहनत और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी को संपूर्ण विकास के लिए अपने जीवन में अपनाएं।
सीएसवीटीयू के कर्मी से पूछा उनका हालचाल – भ्रमण के दौरान माननीय राज्यपाल ने अस्वस्थ दिखने पर वहां के कर्मी श्री रूपराम देवांगन का हाल-चाल लिया, जिस पर रूपराम देवांगन ने अपने स्वस्थ होने की बात कहीं और राज्यपाल को उनके चिंतन के लिए आभार व्यक्त किया।
राज्यपाल ने इस मशीन को लोक निर्माण, ग्रामीण विकास , कृषि एवं जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य तथा अन्य विभागों के लिए इसे उपयोगी बताया और कहा कि मास्टर प्लान के डिजाइन के लिए ऐसी मशीनें बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर के खाली पड़े क्षेत्रों के लिए सुझाव देते हुए कहा खाली जगहों पर बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क निर्माण करें और पर्यावरण के अनुकुल विकास करें।
राज्यपाल ने डिजिटल मूल्यांकन सिस्टम के निरीक्षण करते हुए कहा कि कोरोना काल में जो स्थितियां निर्मित हुई है, उस परिस्थिति में डिजिटल मूल्यांकन कारगर होगी और मूल्यांकन पद्धति में भी पारदर्शिता आएगी।
इस अवसर पर राज्यपाल को सीएसवीटीयू भिलाई के द्वारा गोद लिए गए 42 गांवों पर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और एनएसएस द्वारा किए गए विभिन्न सामाजिक कार्यों का उल्लेख किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
Kinnar Samaj किन्नर समाज में अभूतपूर्व योग्यता और प्रतिभा है। वे अपनी प्रतिभा को पहचाने और आगे बढ़े। किन्नर समाज में अभूतपूर्व ऊर्जा है। यदि यह समाज संगठित हो जाए तो उन्हें आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। वे आर्शीवाद देगें छत्तीसगढ़ सहित पूरा देश सुख समृद्धि से परिपूर्ण हो और उन्नति के राह में निरंतर आगे बढ़े।
राज्यपाल ने कहा कि यह मेरे जीवन में पहली बार अवसर आया कि ऐसे कार्यक्रम में शामिल हो रही हूं। मैं अपने आप को धन्य मानती हूं कि मुझे इस कार्यक्रम के माध्यम से किन्नर समाज के पास आने को मिला। उन्होंने कहा कि किन्नर हमारे समाज के वे नागरिक है जिनके मुख से निकले शब्द सर्वदा पुण्यकारी होते हैं। ये ईश्वर की वे संतान हैं जो सर्वजनों के कल्याण की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम ने किन्नरों को मंगलामुखी की संज्ञा दी थी ।
( Kinnar Samaj )किन्नर समाज जागरूक है और सभी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहा है। किन्नर समाज के प्रतिनिधियों ने निर्वाचन में हिस्सा लिया और जीत भी दर्ज की। आज केंद्र सरकार द्वारा उनके कल्याण के लिए कई योजनाए चलाई जा रही है। छत्तीसगढ़ में उनके कल्याण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। यह गर्व कि बात है छत्तीसगढ़ में इस समाज के प्रतिनिधि पुलिस सेवा में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे है। इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं देती हूं। सुश्री उइके ने आग्रह किया कि इस समाज के लोग आगे आएं और अपने समाज को शिक्षित करें और शासन की योजनाओं का लाभ लेते हुए आत्मनिर्भर बनें। राज्यपाल ने कार्यक्रम के दौरान प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया।
श्री सोनी ने एप के बारे में बताया कि ( Kinnar Samaj ) किन्नर समाज की वेबसाइट से असली और नकली उनकी पहचान की जा सकेगी। इस वेबसाइट में किसी किन्नर के नाम दर्ज करने पर असली की पहचान की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि किन्नरों के कल्याण के लिए कार्य किए जा रहे है। भविष्य में निःशुल्क कोचिंग की जाएगी, जिसमें आधी सीट किन्नरों के लिए आरक्षित रहेगी। कार्यक्रम को राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार मंडल की सदस्य हर्षिता पांडे, उमाशंकर व्यास ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय किन्नर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ज्योति नायक किन्नर, प्रदेश उपाध्यक्ष नगीना नायक किन्नर सहित बड़ी संख्या में किन्नर समाज के सदस्य उपस्थित थे।
इस ( jalaso jalaashay )जलाशय के जीर्णोद्धार से इसकी सिंचाई क्षमता में 225 हेक्टेयर की कमी को दूर करने के साथ ही कुल 689 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति की जा सकेगी।
]]>रायपुर, 01 जनवरी । praakrtik aapada छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विभिन्न प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों को जिला कलेक्टर के माध्यम से आर्थिक-अनुदान सकायता स्वीकृत की जाती है। ऐसे ही पांच प्रकरणों में 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
( praakrtik aapada )राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों क तहत जशपुर जिले की फरसाबहार तहसील के ग्राम टाकमुण्डा निवासी प्रेमलाल साय तथा मनोरा तहसील के ग्राम खम्हली निवासी सदजोहर के मुकुन्द बुनकर की मृत्यु पानी मे डूबने से होने पर मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
( praakrtik aapada )इसी तरह से बागबहारा उप तहसील के अंतर्गत ग्राम सागरपाली की श्रीमती खुलबासो और तहसील पत्थलगांव के ग्राम कर्राबेरा के गुलाब साय की मृत्यु सांप के काटने से होने के कारण मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। फरसाबहार तहसील के घूमरा निवासी श्रीमती बासमति मांझी की मृत्यु आग में जलने से हो जाने पर उनके परिजनों को चार लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
]]>
कवर्धा, 31 दिसंबर । vajan tyauhaar कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के निर्देशानुरूप छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “वजन त्यौहार” 08 से 14 जनवरी तक मनाए जाने के सम्बन्ध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभा कक्ष में गुरूवार को बैठक आयोजित किया गया। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी आर.के. पाण्डेय, आनन्द तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी (म.बा.वि.), सहायक संचालक एम.के. गुप्ता , यू.आर. चंद्राकर, एम.आई. एस., प्रशासक सतीश यदु तथा कृतिका सिंह (परियोजना अधिकारी) की उपस्थिति में जिले के निजी विद्यालयों के प्राचार्यो बैठक ने उपस्थित थे।
बैठक में बताया गया कि 11 जनवरी 2022 को जिले के 0 से 6 आयु वर्ग के बच्चो के लिए वजन तिहार महा अभियान मनाया जाना सुनिश्चित हुआ है। निजी विद्यालयों में अध्ययनरत 6 वर्ष तक के विद्यार्थियों के पोषण स्तर की जांच के लिए ( vajan tyauhaar )वजन त्यौहार में आयुवार, वजन के साथ-साथ बच्चों की उंचाई भी मापी जाकर निर्धारित प्रारूप में रिकार्ड तैयार किया जाना है तथा महिला बाल विकास विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले निर्धारित लिंक मोबाईल एप में आधार नंबर के साथ आनलाइन किया जाएगा।
निजी विद्यालयों में अध्ययनरत छह वर्ष तक के विद्यार्थियों का वजन त्यौहार महाअभियान के लिए स्कूल शिक्षा विभाग से संकुल स्तर पर संकुल शैक्षिक समन्वयक महा अभियान तिथि को अपने संकुल क्षेत्र में संचालित निजी विद्यालयों में ( vajan tyauhaar )“वजन तिहार” के समुचित संचालन के लिए भेट देंगे तथा निर्धारित प्रारूप में आकडे संकलित कर महिला बाल विकास विभाग को उपलब्ध कराएगें।
बैठक में बताया गया कि ऐसे निजी विद्यालय जहां 0-6 आयुवर्ग के विद्यार्थी अध्ययनरत है, को एजेंसी पंजीयन कर विद्यालय स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाने के लिए निर्धारित फार्म की प्रविष्टि उपरांत राम सागर साहू (म.बा.वि.) के व्हाट्स एप नंबर 7389826624 पर अविलम्ब प्रेषित करेंगे।
रायपुर, 22 दिसम्बर | Sinchai Pariyojna : छत्तीसगढ़ शासन ने नौ सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण एवं सुधार कार्यों के लिए 20 करोड़ 95 लाख 62 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। योजनाओं के पूरा होने से पन्द्रह हजार एक सौ छैसठ हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
बिलासपुर जिले के विकासखण्ड बिल्हा के अंतर्गत अरपा नदी पर कछार के पास डाईक निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। अरपा नदी पर कोनी के पास डाईक निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 44 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
कुआपाली (Sinchai Pariyojna) जलाशय योजना के शीर्ष कार्य, नहर रिमॉडलिंग एवं लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 69 लाख 87 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 194 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
जांजगीर-चांपा जिले के विकासखण्ड बम्हनीडीह की सोन नदी पर सोनियापाट एनीकट योजना के लिए चार करोड़ 92 लाख 54 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 115 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
जांजगीर-चांपा जिले के हसदेव बांगो परियोजना के चांपा शाखा नहर से सोंठी माईनर एक में आर.डी. 300 मी. से 750 मी. के मध्य सुरक्षावाल का निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 73 लाख 19 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
योजना के पूरा होने से 120 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड सक्ती के देवरीपाली (Sinchai Pariyojna) जलाशय योजना के नहर में सी.सी. लाईनिंग दो कि.मी. एवं पक्के कार्यों में सुधार एवं पुनर्निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 50 लाख 54 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 209 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
विकासखण्ड पामगढ़ अंतर्गत डोंगाकोहरौद वितरक नहर के आर.डी. 0 कि.मी. से 17.88 कि.मी. तक क्षतिग्रस्त लाईनिंग, स्ट्रक्चर एवं बैंको का नवीनीकरण कार्य के लिए दो करोड़ 76 लाख 73 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 14082 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
मुंगेली जिले के विकासखण्ड लोरमी अंतर्गत कन्हैया नाला जलाशय के शीर्ष कार्य जीर्णोद्धार, मुख्य नहर एवं शाखा में सीमेंट कांक्रीट लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 32 लाख 67 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
योजना के पूरा होने से 217 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। गब्दा जलाशय के शीर्ष कार्य का जीर्णोद्धार, मुख्य नहर एवं शाखा नहरों में सीमेेंट कांक्रीट लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 32 लाख 78 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 229 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
]]>ऐ सिंचाई कार्य क्षेत्र के किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण थे। (Dr. Shivkumar Dahariya) मंत्री डहरिया ने लोगों की मांग एवं आवश्यकता को देखते हुए इन कार्यों को स्वीकृत कराया है।
स्वीकृत कार्यों में (Dr. Shivkumar Dahariya) आरंग विकासखंड के कुरूद जलाशय के जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग, अमेठी तटबंध और दोदें व्यपवर्तन योजना के कार्य शामिल है।
डॉ. डहरिया की अनुशंसा पर रायपुर के आरंग विकासखंड के स्वीकृत कार्यों में अमेठी तटबंध के निर्माण कार्य के लिए 8 करोड़ 54 लाख 96 हजार रूपये स्वीकृत किये गये है। सिंचाई योजना के इन कार्यों के पूर्ण हो जाने पर क्षेत्रीय किसानों का सिंचाई की सुविधा मिलेगी।
कुरूद जलाशय के जीर्णोंद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य हेतु 4 करोड़ 77 लाख 80 हजार रूपये स्वीकृत किये गये है। सिंचाई योजना के इन कार्यों के पूर्ण हो जाने पर क्षेत्र के किसानों को 45.28 हेक्टेयर में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा मिलेगी।
इसी तरह दोंदे व्यपवर्तन योजना के जीर्णोंधार एवं लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ 48 लाख 51 हजार रूपये स्वीकृत किये गये है। योजना के तहत इन कार्यों के पूर्ण हो जाने पर करीब 251 हेक्टेयर क्षेत्र में रूपांकित सिंचाई सुविधा में वृद्धि होगी जिससे किसानों को फायदा मिलेगा।
इन कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग को कार्य कराने हेतु जारी की गई है।
]]>रायपुर, 17 दिसम्बर | Guru Ghashidas Jayanti : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 18 दिसम्बर को बाबा गुरू घासीदास की जयंती के एक दिन पूर्व राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर में आयोजित सार्वजनिक गुरू घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि मानव जाति के उत्थान में (Guru Ghashidas Jayanti) संत बाबा गुरू घासीदास जी का जीवन अनुकरणीय है। हम सभी को उनके बताए ’मनखे-मनखे एक समान’ के संदेश को जीवन में उतारने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि सत्य के रास्ते में चलकर मानवता के हित में काम करना चाहिए। साधु-संतों और महापुरूषों के बताए रास्ते पर चलकर छत्तीसगढ़ सरकार के आज 3 साल पूरे हो रहे हैं।
बाबा गुरुघासीदास जी का आशीर्वाद है कि उन्हें छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके ही आशीर्वाद से सभी लोगों के कल्याण और छत्तीसगढ़ के विकास के कार्य किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री बघेल ने यहाँ जैतखाम की पूजा अर्चना की और आरती में भाग लिया। समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री बघेल को प्रतीक स्वरूप जैतखंभ स्मृति चिन्ह भेट किए। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर राजेन्द्र नगर स्थित सामाजिक भवन में पुस्तकालय एवं कम्प्यूटर के लिए 50 लाख रूपए देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री बघेल ने आगे कहा कि (Guru Ghashidas Jayanti) बाबा गुरू गुरुघासीदास जी ने शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही समता रूपी समाज के निर्माण और सबके उत्थान की दिशा में काम किया। उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।
छत्तीसगढ़ सरकार का प्रयास है कि सबकों समान न्याय मिले। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य प्रदेशों में भी गुरू पर्व का वातावरण बन गया है। मेरा सौभाग्य है कि मैं बाबा के आशीर्वाद से आज बाबा के दर्शन के लिए उपस्थित हो पाया हूँ।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लक्ष्य के अनुसार धान की खरीदी चल रही है। प्रतिदिन लगभग डेढ़ लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो रही है। धान खरीदी के मात्र 15 दिनों में ही एक चौथाई धान की खरीदी हो गई है।
यह बाबा गुरुघासीदास जी की कृपा है कि प्रदेश में धान खरीदी के लिए बारदाने सहित अन्य कई संकट और चुनौतियों के बावजूद भी निर्बाध रूप से धान खरीदी हो रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण कुछ काम जरूर प्रभावित हुए हैं। मेरे द्वारा की गई घोषणा के आधार पर बजट पास हो गया है।
जो भी कार्य है वह शीघ्र प्रारंभ हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर समस्या के समाधान के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सतनामी समाज के लोगों ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गजमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के.के.वर्मा, गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष के पी खांडे, डॉ. जे. आर. सोनी, डी. एस. पात्रे, शकुन डहरिया, टामन सिंह सोनवानी, एल. एल. कोसले, एच.आर. रात्रे सहित सुंदर जोगी, सुंदर लहरे, चेतन चंदेल, बबलू त्रिवेन्द्र सहित बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
]]>बिलासपुर, 11 दिसंबर | Baiga janjaati : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में कोदो, कुटकी तथा रागी जैसे मिलेट फसलों की खरीदी से बिलासपुर जिला यूनियन अंतर्गत वनांचल में निवासरत विशेष पिछड़े जनजाति बैगा समूह के कृषकों को भी अब अच्छा-खासा लाभ होने लगा है।
इस तारतम्य में बिलासपुर अंतर्गत समस्त 23 प्राथमिक लघु वनोपज समितियों में से 19 समितियों में कोदो, कुटकी तथा रागी की खरीदी की सम्पूर्ण व्यवस्था कर ली गई है। इनमें से अब तक अधिकांश समितियों में कोदो की खरीदी भी शुरू हो गई है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रदेश में इस वर्ष से कोदो, कुटकी तथा रागी की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। इनकी खरीदी से वनांचल के कृषकों में काफी उत्साह है।
इससे लाभान्वित प्राथमिक लघु वनोपज समिति खुड़िया में (Baiga janjaati) बैगा विशेष पिछडे जनजाति के कृषकों ने खुशी-खुशी बताया कि इसके पहले भी हमारे द्वारा कोदो, कुटकी तथा रागी इत्यादि फसलों का संग्रहण किया जाता था, परंतु हमें इसका औने-पौने दाम अर्थात केवल 10 रूपए प्रति किलोग्राम के दर पर ही राशि मिलती थी।
राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण निर्णय से अब अपनी आय में वृद्धि होने के साथ-साथ हमारे जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा।
इस तारतम्य में अपर प्रबंध संचालक एस.एस. बजाज द्वारा गत दिवस 9 दिसम्बर को बिलासपुर जिला यूनियन अंतर्गत प्राथमिक लघु वनोपज समिति खुडिया का निरीक्षण किया गया।
यहां समिति में उपस्थित (Baiga janjaati) बैगा जनजाति के कृषकों जोहन, गौनू, मोहनू, अघनू, अमरू, कार्तिक, रमली, मंगल तथा चमरू राम आदि ने राज्य शासन द्वारा कोदो, कुटकी तथा रागी की खरीदी पर काफी प्रसन्नता व्यक्त की और उनके द्वारा राज्य सरकार के प्रति आभार जताया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में एक दिसम्बर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक चलने वाले इस खरीदी अभियान के तहत कोदो तथा कुटकी का समर्थन मूल्य 30 रूपए प्रति किलोग्राम तथा रागी का समर्थन मूल्य 33.77 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है।
इस दौरान बिलासपुर वृत्त के मुख्य वन संरक्षक नाविद सुजाउद्दीन, वन मण्डलाधिकारी कुमार निशांत सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
]]>