जनपद पंचायत बेमेतरा ग्राम पंचायत कुरदा में सरपंच पद के लिए 04, आंदु में 02 तथा नवागांवकला में 05 अभ्यर्थी है ग्राम पंचायत बगौद के वार्ड क्रमांक 9, ढारा के वार्ड क्रमांक 8, चारभाठा के वार्ड क्रमांक 04 एवं केंवाछी के वार्ड क्रमांक 04 में पंच पद के लिए 02-02 अभ्यर्थी है।
जनपद पंचायत बेरला अंतर्गत ग्राम पंचायत पिरदा में सरपंच पद के लिए 02 तथा ग्राम पंचायत सुरहोली में 04 एवं भाड़ में सरपंच पद के लिए 02 अभ्यर्थी शेष है, तथा पंच के लिए ग्राम पंचायत सरदा के वार्ड क्रमांक 16 में 03 अभ्यर्थी तथा चिखला में वार्ड क्रमांक 02,मुड़पार वार्ड क्रमांक 03, देवरी वार्ड क्रमाक 10 में 02-02 अभ्यर्थी है।
जनपद पंचायत साजा में जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 22 में 02, तथा ग्राम पंचायत लालपुर एवं कांचरी में सरपंच पद के लिए 02-02 अभ्यर्थी है। इसी प्रकार पंच पद के लिए ग्राम पचायत भरदा वार्ड 02, भनौरा वार्ड क्रमांक 01, नवागांवखुर्द वार्ड क्रमांक 03 में भी 02-02 अभ्यर्थी है।
जनपद पंचायत नवागढ़ में जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 03 में 06, अभ्यर्थी है। सरपंच पद के लिए ग्राम पंचायत धौराभाठाखुर्द में 03 एवं रनबोड में 02 अभ्यर्थी है, इसी प्रकार पंच पद के लिए ग्राम पंचायत एरमशाही वार्ड क्रमांक01 में 03 अभ्यर्थी एवं ईटई वार्ड क्रमांक 04 एवं धोबघट्टी वार्ड क्रमाक 01 में 02-02 अभ्यर्थी है ।
अभ्यथियों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद निर्वाचन की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। मतदान दलों का प्रशिक्षण 11 जनवरी 2022 एवं 15 जनवरी 2022 को ब्लॉक स्तर पर आयोजित किया गया है। मतदान 20 जनवरी 2022 को प्रातः 07.00 बजे से 3.00 बजे तक कराया जायेगा तत्पश्चात् मतगणना का कार्य मतदान केन्द्र में किया जायेगा।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक मुकेश रावटे, संयुक्त कलेक्टर दुर्ग ने गतदिवस जनपद पचायत बेरला अंतर्गत मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया तथा जिले में पंचायत निर्वाचन कार्य के प्रगति की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिये।
इस कड़ी में आज मुंगेली जिले में नल जल योजना के संचालन हेतु पंप ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, हेल्पर को कौशल प्रशिक्षण दिया गया। जनपद पंचायत पथरिया के सभागार में सात ग्रामों के पंप ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, हेल्पर को कौशल प्रशिक्षण दिया गया।
( Jal jiwan mission ) लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम अमौरा, बरकोनी, टिकलपें, ककेडी, कोकडी, लौदा, तराईगांव के मैदानी अमले ने भाग लिया।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एस डी ओ विश्राम टंडन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ब्लॉक लोरमी के आई एस कश्यप के द्वारा ( Jal jiwan mission ) जल जीवन मिशन के उद्देश्य एवं तकनीकी पक्ष के बारे में गहन जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर ब्रजराज कुमार, क्रेडा के उप अभियंता एस सिंह ने सैद्धांतिक और प्रायोगिक जानकारी दी।
जल जीवन मिशन के डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर देवी प्रसाद चंद्राकर ने आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण में डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर प्रवीण मिश्रा, सुनील राठौर, अमित लहरे, धनंजय चंद्राकर एवं अमित श्रीवास टीम लीडर उपस्थित थे।
]]>