रायपुर. 21 दिसम्बर | Covid 19 : प्रदेश के 21 जिलों में 20 दिसम्बर को कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। इस दिन प्रदेश भर में हुए 19 हजार 762 सैंपलों की जांच में 13 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए।
अभी प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.07 प्रतिशत है। राज्य के पांच जिलों बेमेतरा, महासमुंद, जशपुर, कोंडागांव और नारायणपुर में अभी कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है।
बेमेतरा, बालोद, कबीरधाम, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, बस्तर, कोंडागांव, सुकमा, कांकेर और नारायणपुर जिले में 20 दिसम्बर को कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है।
इस दिन दुर्ग और रायपुर जिले में तीन-तीन, राजनांदगांव और बिलासपुर में दो-दो तथा बलौदाबाजार-भाटापारा, दंतेवाड़ा और बीजापुर में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए।
प्रदेश में कोरोना मरीजों के तेजी से स्वस्थ होने के कारण इसके सक्रिय मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। यहां अब सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 304 हो गई है।
]]>इसके लिए जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा 6 करोड़ 65 लाख 11 हजार रूपए की मंजूरी दी गई है।
इससे भू-जल संवर्धन, किसानों को स्वयं के साधन से 625 एकड़ में सिंचाई की सुविधा के साथ-साथ ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा भी मिलेगी।
स्टापडेम सह (Narangi Nadi puliya nirmand) पुलिया का निर्माण मसोरा छुईगाड़ा मार्ग पर बारहमासी आवागमन की सुविधा आस-पास के दर्जनभर गांव के ग्रामीणों को मिलने लगेगी।
इस स्टापडेम सह (Narangi Nadi puliya nirmand) पुलिया का निर्माण मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग रायपुर के द्वारा कराया जाएगा।
]]>