गौरतलब है कि कोरोना के दूसरी लहर ने सूरजपुर में जमकर तबाही मचाया था। इस दौरान हजारों लोग संक्रमित हुए और सैकड़ों लोगों की जान भी चली गई थी। अब संभावित तीसरी लहर में ऐसी स्थिति ना हो, इसके लिए अभी से ही जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार नजर आ रहा है।
कोरेना की तीसरी लहर को देखते हुए, जिले में सभी प्रकार की सावधानियों को सुचारू रूप से लागू किया गया है। जिले में 144 धारा लागू है ताकि कोई भी अनहोनी घटना ना हो। तैयारियों को लेकर जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन ने कोरेना टीका लगवाने का जो लक्ष्य रखा है लगभग पूर्ण हो चुका है और आइसोलेशन बेड की भी भरपूर व्यवस्था कर ली गई है। हमारे चिकित्सक भी पूर्ण रूप से तैयार हैं।
पुलिस विभाग की तैयारी के विषय में एसपी भावना गुप्ता ने कहा कि जिले में धारा 144 लागू हो गई है अब चौक चौराहों में भीड़ इकट्ठा न हो इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। जिले के सारे बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। आने जाने वालों की सघन चेकिंग भी जारी है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हम पूर्ण रूप से तैयार हैं। व्यापारियों से भी जिला प्रशासन ने बात की है सब अपनी दुकान पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए मास्क लगाए व्यक्तियों को ही समान देने निर्देश दिया गया है।
कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उसके प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत राहुल देव सहित प्रशासनिक व पुलिस अमले ने संयुक्त रूप से सूरजपुर नगर में जागरूता हेतु फ्लैग मार्च निकाला। कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने एवं आम जनता में संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता पर जोर दिया गया है। साथ ही इसके समुचित उपाय के लिए प्रशासन व पुलिस ने कमर कस ली है। प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने थाना कोतवाली से मनेन्द्रगढ़ रोड़ एवं भैयाथान रोड़ में पैदल फ्लेग मार्च कर दुकानदारों एवं आमजनों से मास्क पहनने तथा सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की। साथ ही बिना मास्क वालों को मास्क पहनने की समझाईश देते हुए मास्क वितरण भी किया।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विलास भोसकर संदीपान द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है। (Covid -19 Rokatham) आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित संस्थान/व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर विधि सम्मत कार्यवाही की जायेगी।
किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने अस्पतालों में सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाए ।
asamyik varsha aur
रायपुर, 30 दिसंबर Asamyik Varsha Aur Ola Varashti मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में असामयिक वर्षा और ओलावृष्टि से फसलों और घरों को हुई क्षति का त्वरित आंकलन करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रभावित लोगों को राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध करायी जाए।
बघेल ने जिला कलेक्टरों को ( Asamyik Varsha Aur Ola Varashti ) वर्षा और ओला वृष्टि से संग्रहण केन्द्रों में रखे धान को बचाने के लिए केप कव्हर लगाने और पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने ओमिक्रान और कोविड संक्रमण से बचाव के लिए जिला कलेक्टरों को सभी ऐहतियाती उपाय अपनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलों में कोविड टेस्टिंग बढ़ाने तथा अस्पतालों में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए और संक्रमण की स्थिति पर नजर रखने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य अमले को सतर्क किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कोरोना से बचाव के लिए 3 जनवरी से प्रदेश में प्रारंभ हो रहे 15 से 18 वर्ष के किशोर-किशोरियों के टीकाकरण और 10 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीन की तीसरी खुराक (प्रीकॉशन डोज) देने के अभियान के संबंध में लोगों को जागरुक करने और टीकाकरण के इस अभियान के लिए निर्धारित टीकाकरण केन्द्रों की जानकारी के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं।
बघेल ने जिला प्रशासन को यह निर्देश भी दिए हैं कि जिन लोगों ने अब तक कोरोना वैक्सीन की प्रथम और द्वितीय डोज नहीं लगवायी है, उनका टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।
उल्लेखनीय है कि 15 से 18 वर्ष के किशोर-किशोरियों के टीकाकरण के लिए एक जनवरी से कोविन एप पर पंजीयन शुरु होगा। इसी तरह कोरोना वैक्सीन की तीसरी खुराक (प्रीकॉशन डोज) ऐसे स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 60 वर्ष से अधिक के लोगों को 10 जनवरी से दी जाएगी, जिन्हें दूसरी खुराक लिए नौ महीने या 39 सप्ताह पूरे हो चुके हैं।