दरअसल, 5 जनवरी को पंजाब दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के काफिले को 20 मिनट तक रोके जाने को लेकर सुरक्षा में चूक (PM Security) होने का दावा भाजपा कर रही है। भाजपा का कहना है कि देश के पीएम के काफिले को इस तरह से रोकना उनके जान के खतरे के करीब लाता है। भाजपा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जनवरी को बाल बाल बच गए हैं यही कारण है कि देश भर में पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए हवन पूजन जारी है।
इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में भी महामृत्युंजय जाप प्रधानमंत्री के नाम किया गया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि देश के करोड़ो जनता के दिलो में राज करने वाले, भारत को विश्व गुरु के शिखर पर फिर से स्थापित करने का स्वप्न देखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की प्रार्थना के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन, पूजन, आरती की।
राजेश मूणत ने कहा कि जाति, पंथ, दल से ऊपर देश के प्रधानमंत्री के प्रति दुर्भावना रखने वाले किसी भी प्रकार की शक्ति , देश के करोड़ो लोगो के प्यार से बड़ी नही हो सकती।
CM भूपेश का तंज
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के बाद पीएम मोदी के दीर्घायु होने को लेकर भाजपा के किये गए हवन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। सीएम भूपेश ने कहा कि पंजाब में आयोजित होने वाले सभा में ज्यादा लोग ही नहीं थे , यही कारण है कि RSS और BJP ने इसे षड्यंत्र का हिस्सा बना दिया है।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ (PM Security) लेने के लिए किसी भी राजनीतिक दल को इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए जैसे भाजपा और प्रधानमंत्री ने किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के दीर्घायु के लिए पूजा-पाठ और महामृत्युंजय जाप करके भाजपा केवल ढकोसला कर रही है, इससे साफ जाहिर होता है कि भारत के प्रधानमंत्री को अपनी सुरक्षा एजेंसी पर विश्वास नहीं है।
देखिये वीडियो –
लखपत गुरुद्वारे का गुरुपर्व खास क्यों है?
हर साल 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक गुजरात की सिख संगत गुरुद्वारा लखपत साहिब में गुरु नानक देव जी का (Guruparva) गुरुपर्व मनाते हैं। अपनी यात्रा के दौरान गुरु नानक देव जी लखपत में रुके थे।
गुरुद्वारा (Guruparva) लखपत साहिब में उनके अवशेष हैं जिनमें लकड़ी के जूते और पालकी (पालना) के साथ-साथ गुरुमुखी की पांडुलिपियां और चिह्नों की लिपियां शामिल हैं।
पीएमओ के अनुसार, 2001 के भूकंप के दौरान गुरुद्वारा को बहोत नुकसान हुआ था। पीएमओ ने कहा, “गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने नुकसान की मरम्मत सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रयास किए थे।”
पीएमओ ने यह भी कहा, “गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कदम से लोगों को विश्वास हुआ कि नेता की गुरुद्वारे में गहरी श्रद्धा है। जैसा की हाल के दिनों में भी देखा गया है, जब पीएम मोदी गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व, गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व, और गुरु तेग बहादुर जी 400वें प्रकाश पर्व के उत्सव में शामिल हुए थे।”
]]>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अमृत महोत्सव हमें यह अवसर भी देता है कि कि हम अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद रखें और उनके सर्वोच्च बलिदान का पुण्य स्मरण करें।
इस महोत्सव के जरिए ऐसे अनेक (Amrit Mahotsav) गुमनाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को हम याद कर रहे हैं, जिनके नाम इतिहास में दर्ज नहीं हो पाए। नई पीढ़ी को उनके बलिदानों को याद रखने के साथ ही,अपने कर्तव्यों का भी दायित्वबोध होना चाहिए तब अपने आप दूसरों के अधिकारों का संरक्षण भी हो जाएगा।
यह अवसर हमें (Amrit Mahotsav) आजादी के 100 सालों 2047 में भारत विश्व में कहां खड़ा रहेगा, यह सोचने का समय भी देता है। बैठक में समिति के सदस्यों राज्यपालों मुख्यमंत्रियों में अमृत महोत्सव के संबंध में अपने विचार, संकल्प, अपने राज्य में किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं अपने सुझाव दिए।
बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सहित राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कला एवं अन्य क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।
]]>उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 36,230 करोड़ रुपये की लागत से 594 किलोमीटर लंबे (Ganga Expressway Pariyojna) गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना की स्वीकृति पिछले साल 26 नवंबर को दी थी। उत्तर प्रदेश के मेरठ से शुरू होने वाला गंगा एक्सप्रेस-वे देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे होगा।
इस एक्सप्रेस-वे पर भी वायुसेना के विमानों के आपातकालीन टेक-ऑफ और लैंडिंग में सहायता के लिए साढ़े तीन किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी शाहजहांपुर जिले में बनाई बनाई जाएगी।
गंगा एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश के इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में मील का पत्थर साबित होने वाला है। पूर्वी उत्तर प्रदेश से पश्चिमी उत्तर प्रदेश को एक सूत्र में पिरोने वाला गंगा एक्सप्रेस-वे सीधे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से जुड़ेगा।
जानकारी की बात यह है कि (Ganga Expressway Pariyojna) गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए जब भूमि खरीदी जा रही थी, उस समय पूरे देश में कोरोना की लहर ने कोहराम मचाया हुआ था। इसके बावजूद भी एक साल में गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए 83 हजार किसानों से 94 प्रतिशत भूमि खरीदी गई है।
परियोजना के लिए करीब 7386 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है, जिसमें पिछले चार माह में 71,621 किसानों से भूमि खरीदी गई थी । अब तक कुल 82,750 किसानों से भूमि खरीदी गई है।
पर्यावरण संरक्षण के लिए एक्सप्रेस वे के किनारे करीब 18,55,000 पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही परियोजना में अधिग्रहित भूमि पर सोलर पावर के माध्यम से ऊर्जा का उत्पादन भी किया जायेगा। जिससे परियोजना के संचालन के लिए आवश्यक ऊर्जा की प्राप्ति होगी।
]]>नई दिल्ली,15 दिसंबर | Pm Narendra Modi meeting : देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर है. दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को पीएम ने वाराणसी में पाठशाला लगाई. जिसमें बीजेपी शासित राज्यों के सीएम मौजूद रहे.
साथ ही कई डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे. (Pm Narendra Modi meeting) बैठक में पीएम ने सभी सीएम की रिपोर्ट कार्ड ली और यूपी चुनाव को लेकर मंथन किया.
बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव मौर्य और दिनेश शर्मा समेत उत्तर प्रदेश संगठन के पदाधिकारी, प्रभारी, सह प्रभारी मौजूद थे. यह बैठक वाराणसी के ऑफिसर गेस्ट हाउस में हुई.
यूपी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार
बता दे कि बैठक में यूपी चुनाव को लेकर (Pm Narendra Modi meeting) रणनीति बनाई गई और संगठन को मजबूत करने के लिए गहन मंथन किया गया. यूपी में कुछ महीनों के बाद चुनाव होने है. जिसको लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीतियां बना रहे है.
बीजेपी की इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष, सुनील बंसल, धर्मेंद्र प्रधान, सभी सह प्रभारी, संगठन के नेता, वाराणसी बीजेपी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे.
]]>करीब 352 वर्ष के बाद उत्तर प्रदेश के वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम का नया रूप दुनिया के सामने आया है।

इस दौरान पीएम की आगवानी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट पर पहुंचे। और पीएम कालभैरव मंदिर पर पूजा की ।
इतना ही नहीं पीएम मोदी ने गंगा में डुबकी भी लगाई।
]]>