उड्डयन मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी की इसकी चिंता को लेकर भारत सरकार ने कुछ आदेश पारित किये हैं।
जिसमे 20 दिसंबर से (RT-PCR Test) छह प्रमुख हवाई अड्डों-दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद पर पहुंचने वाले ‘जोखिम वाले’ देशों के सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अनिवार्य रूप से (RT-PCR Test) आरटी-पीसीआर टेस्ट की प्री-बुकिंग करनी होगी।
एयर सुविधा पोर्टल में बदलाव लाया जाएगा, जिससे कि यात्रियों को आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य रूप से पूर्व-बुक करने में सहायता मिल सकेगा।
अगर कोई पिछले 14 दिनों से अस्वस्थ है या ‘जोखिम वाले’ देशों से आ रहा है तो टेस्ट का विशेष ध्यान रखना होगा।
हवाई अड्डे से संबंधित हवाई अड्डे की वेबसाइट का लिंक एयर सुविधा प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराया जाएगा जो यात्रियों को स्व-घोषणा फार्म भरते समय प्रदर्शित किया जाएगा।
]]>