रायपुर। Varshas chakravat पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान के ऊपर मध्य और ऊपरी वायुमंडल में स्थित है। दक्षिण- पश्चिम राजस्थान से लगे पाकिस्तान के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बना हुआ है । ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती घेरा का पूर्व की दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।
इस कारण अरब सागर से पर्याप्त मात्रा में क्षोभ मंडल के निम्न स्तर और मध्य स्तर पर नमी आ रही है जबकि बंगाल की खाड़ी से क्षोभ मंडल के निम्न स्तर पर काफी मात्रा में नमी आ रही है। इस ऊपरी हवा के ( Varsha chakravat) चक्रीय चक्रवाती घेरा का पूर्व की दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।
इन परिस्थितियों के कारण प्रदेश में कुछ स्थान पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वर्षा होने का मुख्यतः क्षेत्र सरगुजा संभाग के बिलासपुर संभाग के तथा दुर्ग और रायपुर संभाग के उत्तर में स्थित जिलों में वर्षा होने की संभावना है। तापमान में गिरावट संभावित है जबकि न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
]]>बलरामपुर, 14 दिसम्बर | Dhaan Kharidi : जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है तथा प्रशासन की व्यवस्था से किसान अपना उपज आसानी से बेच पा रहे है।
कलेक्टर कुन्दन कुमार के पहल पर (Dhaan Kharidi) धान का उठाव भी तीव्र गति से हो रहा है तथा कोचियों और बिचौलियों पर कड़ी कार्यवाही भी की जा रही है। धान खरीदी होने के साथ-साथ मिलिंग उपरांत एफसीआई व नान के गोदामों में निर्धारित गुणवत्ता का चावल जमा करना महत्वपूर्ण है।
जिले में मिलिंग के लिए (Dhaan Kharidi) धान का उठाव हो रहा है तथा मिलिंग पश्चात् आज जिले के मित्तल राईसमिल द्वारा सरगुजा संभाग का पहला लॉट विश्रामपुर स्थित एफसीआई के गोदाम में जमा कराया गया है।
कलेक्टर द्वारा धान खरीदी के साथ उठाव व मिलिंग तथा निर्धारित मात्रा में एफसीआई तथा नान के गोदामों में चावल के आपूर्ति की सूक्ष्म निगरानी की जा रही है।
उन्होंने मिलरों के साथ बैठक कर एफसीआई में मानक अनुरूप चावल तैयार कर जमा करने हेतु निर्देशित किया था। परिणाम स्वरूप आज सरगुजा संभाग का पहला लॉट बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से एफसीआई के गोदाम में जमा कराया गया है।
ज्ञात हो कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए जिले को 35 हजार मेट्रिक टन चावल एफसीआई में जमा करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसमें से मित्तल राईसमिल द्वारा 29 टन चावल का पहला लॉट जमा कराया गया।
जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में अब तक 330496.40 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है।
]]>