रायपुर.
छत्तीसगढ़ में ऑरेंज और यलो अलर्ट, 40-60 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा; कई जिलों में बारिश-आकाशीय बिजली का खतरामौसम विभाग के 22 अगस्त दोपहर 2:54 बजे के नाउकास्ट के मुताबिक सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, रायपुर, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर के कुछ हिस्सों में मध्यम गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इन इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
यलो अलर्ट वाले जिले
वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर में हल्की गरज-चमक, बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
शाम 5:54 बजे तक रहेगा नाउकास्ट
मौसम विभाग ने यह नाउकास्ट 22 अगस्त को दोपहर 2:54 बजे जारी किया है, जो शाम 5:54 बजे तक मान्य है। यानी आज शाम के दौरान इन इलाकों में मौसम पर खास नजर रखने की जरूरत है।
अगले कई दिनों तक बारिश का दौर
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 22 से 27 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली की संभावना भी जताई गई है।
आंधी और बिजली से रहें सावधान
CG Weather Todayतेज हवा और आकाशीय बिजली के दौरान लोगों को घर के अंदर या सुरक्षित पक्के स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। पेड़ों के नीचे खड़े होने और बिजली की लाइनों के पास जाने से बचने को कहा गया है।



