Home छत्तीसगढ़ जोन क्रमांक 6 के अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर सुशासन तिहार का...

जोन क्रमांक 6 के अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर सुशासन तिहार का आयोजन

16
0
Spread the love

रायपुर

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम रायपुर के तत्वावधान में जोन क्रमांक 6 के अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर सुशासन तिहार का आयोजन शिविर दिनांक 20 मई 2026 दिन बुधवार को मठपुरैना स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित किया गया जिसमें वार्ड से संबंधित सभी मूलभूत समस्याओं का समाधान करने आवेदन लिया गया कुल 703 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें निगम के 403 व 300 विभिन्न विभागों के थे तथा जो समस्या का हल हो रहा उन्हें तत्काल प्रभाव से निराकरण किया गया। जोन 6 के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों के पार्षद एवं जनप्रतिनिधि और वार्ड के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाएं।शिविर में मुख्य रूप से कलेक्टर रायपुर गौरव कुमार ,महापौर मीनल चौबे,सभापति सूर्यकांत राठौड़,जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव सहित बद्री गुप्ता,जय श्री नायक,अम्बर अग्रवाल,सुरेन्द्र त्रिपाठी अध्यक्ष राधास्वामी नगर जनविकास समिति सहित विभिन्न वार्डो के पार्षद व जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love