Home छत्तीसगढ़ न्यू स्वागत विहार  के पीड़ितों ने राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा से...

न्यू स्वागत विहार  के पीड़ितों ने राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा से की मुलाकात

42
0
Spread the love

वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी और राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा से मिलने के बाद बहुत उम्मीद में हैं  न्यू स्वागत विहार भू एवं भवन स्वामी संघ के सदस्य

Raipur. 

20 th जुलाई को न्यू स्वागत विहार भू एवं भवन स्वामी संघ के सदस्यों ने राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा जी के निवास कार्यालय में उनसे अपनी समस्यायों को ले कर मुलाक़ात कि और ज्ञापन दिया जिसमें बताया कि सम्बंधित विभाग के नाम पर नामांतरण नहीं हो पाने के कारण अलॉटमेंट प्रक्रिया नहीं शुरू हो पा रही है और लम्बे समय से कोई प्रगति नहीं है। मंत्री ने कहा कि अभी इसी विषय पर राजस्व सचिव से बात हुई है और जानकारी मांगी गयी है। जल्द ही केबिनट मीटिंग होंगी उससे पहले हम इस समस्या पर चर्चा करेंगे जिसमें  मंत्री ओ पी चौधरी भी होंगे। संघ कि ओर से भी एक या दो पदाधिकारी को इस चर्चा में सम्मिलित होने के लिए मंत्रालय बुलाया है।

संघ को मंत्री  ओ. पी. चौधरी और श्री टंक राम वर्मा से मिलने के बाद बहुत उम्मीद बनी है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान निकलेगा। समिति के 100 सदस्य साथ मे मातृशक्ति का भी उपस्थिति रही समिति के पदाधिकारी गण मे कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार तिवारी सचिव वेदपुरी गोस्वामी उपाध्यक्ष गगन सोनी सतीश दुबे सुरेंद्र गिरी और बहुत से पदाधिकारी उपस्थित रहे l

 


Spread the love