Home छत्तीसगढ़ बीएसपी को वर्ष 2029 तक आईएमएस का पुनः प्रमाणन; कार्यपालक निदेशक (मानव...

बीएसपी को वर्ष 2029 तक आईएमएस का पुनः प्रमाणन; कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) ने किया आईएमएस प्रमाण-पत्र पोस्टर का विमोचन

5
0

बीएसपी को वर्ष 2029 तक आईएमएस का पुनः प्रमाणनकार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) ने किया आईएमएस प्रमाण-पत्र पोस्टर का विमोचन

भिलाई इस्पात संयंत्र में गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण तथा कार्यस्थल पर स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखने की दिशा में इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट सिस्टम (आईएमएस) का पुनः प्रमाणन वर्ष 2029 तक के लिए प्राप्त हुआ है। इसके तहत मई 2026 में बीएसपी एवं दल्लीराजहरा मैकेनाइज्ड माइंस में क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम (क्यूएमएस), एनवायरनमेंटल मैनेजमेंट सिस्टम (ईएमएस) तथा ऑक्यूपेशनल हेल्थ एंड सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम (ओएचएसएमएस) का री-सर्टिफिकेशन ऑडिट किया गया।

मेसर्स टीयूवी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पांच ऑडिटरों की टीम द्वारा पांच दिनों तक किए गए विस्तृत एवं गहन ऑडिट के उपरांत बीएसपी को तीनों प्रबंधन प्रणालियों के लिए आगामी तीन वर्षों की अवधि हेतु आईएमएस री-सर्टिफिकेशन प्रदान किया गया है।

मेसर्स टीयूवी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जारी क्यूएमएस, ईएमएस एवं ओएचएसएमएस के प्रमाण-पत्रों को पोस्टर के रूप में 28 अगस्त 2026 को कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार द्वारा औपचारिक रूप से जारी किया गया। इस अवसर पर बिजनेस एक्सीलेंस विभाग की महाप्रबंधक श्रीमती सुरैया एस. कादर ने जारी प्रमाण-पत्र पोस्टर को कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) को सौंपा। कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक (बिजनेस एक्सीलेंस) श्री पी. के. साहू एवं वरिष्ठ प्रबंधक (बिजनेस एक्सीलेंस) श्री रवि कुमार भी उपस्थित रहे।

बीएसपी के लिए क्यूएमएस (आईएसओ 9001), ईएमएस (आईएसओ 14001) एवं ओएचएसएमएस (आईएसओ 45001) का आईएसओ प्रमाणन अत्यंत आवश्यक है। यह प्रमाणन उत्पाद एवं सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ पर्यावरणीय प्रदर्शन तथा कार्यस्थल पर स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके माध्यम से अनुपालन को सुदृढ़ करने, जोखिम एवं परिचालन लागत को कम करने, ग्राहकों के विश्वास को बढ़ाने तथा संगठन की समग्र कार्य-दक्षता एवं प्रतिष्ठा को बेहतर बनाने में सहायता मिलती है।

बीएसपी में क्यूएमएस (आईएसओ 9001), ईएमएस (आईएसओ 14001) एवं ओएचएसएमएस (आईएसओ 45001) प्रमाणन उत्पाद एवं सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ पर्यावरणीय प्रदर्शन तथा कार्यस्थल पर स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के निर्धारित मानकों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इन प्रबंधन प्रणालियों के माध्यम से वैधानिक एवं नियामकीय आवश्यकताओं के अनुपालन को सुदृढ़ करने, कार्यस्थल से जुड़े जोखिमों को कम करने, परिचालन दक्षता बढ़ाने तथा प्रक्रियाओं में निरंतर सुधार को बढ़ावा मिलता है। इसके साथ ही ये प्रमाणन उत्पाद एवं सेवाओं की गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण और कार्यस्थल पर सुरक्षित कार्य संस्कृति के प्रति बीएसपी के सतत प्रयासों को गति प्रदान करते हैं।