Home छत्तीसगढ़ बेटे की मौत का गम नहीं सह पाया बुजुर्ग पिता,पिता-पुत्र का एक...

बेटे की मौत का गम नहीं सह पाया बुजुर्ग पिता,पिता-पुत्र का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

22
0
Spread the love

डोंगरगढ़। भिलाई के निजी अस्पताल में बीमार बेटे के उपचार के दौरान मौत की खबर सुन पिता ने भी दम तोड़ दिया। भैंसरा निवासी 52 वर्षीय शिक्षक हीराराम उईके का भिलाई के निजी अस्पताल में एक माह से उपचार चल रहा था।

शुक्रवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। इसकी जानकारी उसके पिता 81 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक कार्तिक उईके को लगी। बेटे की मौत की खबर सुन सदमे में आ गए और कुछ ही देर में दम तोड़ दिया।एक ही घर में पिता-पुत्र की मौत ने स्वजनों के साथ-साथ ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया। शुक्रवार को गांव के स्थानीय मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, ग्रामवासी और परिवार के सदस्य शामिल हुए।


Spread the love