Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर का कलयुगी युवक ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर...

बिलासपुर का कलयुगी युवक ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी

61
0

बिलासपुर.

सिरगिट्टी क्षेत्र के मन्नाडोल में रहने वाले युवक ने सोमवार की दोपहर अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने मोहल्ले में जमकर हंगामा किया। खून से सने फावड़े को लेकर युवक ने मोहल्ले में कई लोगों पर हमले का प्रयास किया। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह उसे काबू किया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस बीच पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। आरोपित को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।