भिलाई .
तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को सोमवार देर रात सेक्टर-5 स्थित जेपी चौक के पास टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बीएसपी कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों का इलाज दुर्ग जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।मृतक की पहचान खुर्सीपार निवासी श्याम राव के रूप में हुई है। वे भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत थे। सोमवार को वे अपने दो साथियों के साथ मरोदा स्थित अपने ससुराल गए थे। वहां से लौटकर उन्हें नाइट शिफ्ट की ड्यूटी पर जाना था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रात में तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-5 के जेपी चौक के पास तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।



