Home Uncategorized मुझे कोई पछतावा नहीं- शशि थरूर

मुझे कोई पछतावा नहीं- शशि थरूर

87
0

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने पार्टी के साथ मतभेदों की चर्चा के बीच स्पष्ट किया है कि उन्होंने संसद में कभी भी कांग्रेस के आधिकारिक रुख से अलग कोई स्टैंड नहीं लिया। उन्होंने कहा कि सिद्धांतों के स्तर पर उनका एकमात्र मतभेद ऑपरेशन सिंदूर को लेकर रहा है।केरल लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान पूछे गए सवालों के जवाब में थरूर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर उन्होंने जानबूझकर सख्त रुख अपनाया था और उन्हें अपने बयान पर कोई अफसोस नहीं है।