Home छत्तीसगढ़ संयंत्र के प्लेट मिल ने जुलाई माह में रचा नया उत्पादन कीर्तिमान,...

संयंत्र के प्लेट मिल ने जुलाई माह में रचा नया उत्पादन कीर्तिमान, निदेशक प्रभारी एवं कार्यपालक निदेशकों ने टीम को दी बधाई सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल ने उत्पादन के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए जुलाई 2026 में 1,25,254 टन उत्पादन कर जुलाई माह का अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन रिकॉर्ड स्थापित किया है। इस उपलब्धि के साथ विभाग ने जुलाई 2023 में स्थापित 1,20,139 टन के पूर्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान रचा है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर निदेशक प्रभारी (भिलाई इस्पात संयंत्र) श्री चित्त रंजन महापात्र, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) श्री प्रवीण निगम, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) श्री पी.के सरकार, कार्यपालक निदेशक (संकार्य) श्री राकेश कुमार तथा कार्यपालक निदेशक (माइंस) श्री कमल भास्कर ने प्लेट मिल का दौरा कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने टीम के समर्पण, उत्कृष्ट कार्यकुशलता एवं सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर निदेशक प्रभारी (भिलाई इस्पात संयंत्र) श्री चित्त रंजन महापात्र ने प्लेट मिल की टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण, उत्कृष्ट समन्वय तथा निरंतर बेहतर प्रदर्शन की प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि टीम भविष्य में भी इसी उत्साह एवं कार्यकुशलता के साथ नए कीर्तिमान स्थापित कर भिलाई इस्पात संयंत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देती रहेगी। वहीं मुख्य महाप्रबंधक (प्लेट मिल) श्री कार्तिकेय बेहेरा ने इस उपलब्धि पर टीम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी तथा उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी प्लेट मिल हर चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार रहेगा।

4
0

संयंत्र के प्लेट मिल ने जुलाई माह में रचा नया उत्पादन कीर्तिमाननिदेशक प्रभारी एवं कार्यपालक निदेशकों ने टीम को दी बधाई

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल ने उत्पादन के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए जुलाई 2026 में 1,25,254 टन उत्पादन कर जुलाई माह का अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन रिकॉर्ड स्थापित किया है। इस उपलब्धि के साथ विभाग ने जुलाई 2023 में स्थापित 1,20,139 टन के पूर्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान रचा है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर निदेशक प्रभारी (भिलाई इस्पात संयंत्र) श्री चित्त रंजन महापात्र, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) श्री प्रवीण निगम, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) श्री पी.के सरकार, कार्यपालक निदेशक (संकार्य) श्री राकेश कुमार तथा कार्यपालक निदेशक (माइंस) श्री कमल भास्कर ने प्लेट मिल का दौरा कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने टीम के समर्पण, उत्कृष्ट कार्यकुशलता एवं सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर निदेशक प्रभारी (भिलाई इस्पात संयंत्र) श्री चित्त रंजन महापात्र ने प्लेट मिल की टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण, उत्कृष्ट समन्वय तथा निरंतर बेहतर प्रदर्शन की प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि टीम भविष्य में भी इसी उत्साह एवं कार्यकुशलता के साथ नए कीर्तिमान स्थापित कर भिलाई इस्पात संयंत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देती रहेगी।

वहीं मुख्य महाप्रबंधक (प्लेट मिल) श्री कार्तिकेय बेहेरा ने इस उपलब्धि पर टीम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी तथा उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी प्लेट मिल हर चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार रहेगा।