Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

117
0
Spread the love

रायपुर, 04 जुलाई 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महान दार्शनिक और विख्यात आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद जी की आज 4 जुलाई को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने स्वामी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा है कि स्वामी जी का ‘उठो, जागो और तब तक नहीं रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये‘ का आह्वान युवाओं को सदैव प्रेरित करता है। स्वामी जी के अमूल्य विचार सदियों तक पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। श्री बघेल ने कहा कि स्वामी जी ने भारत ही नहीं पूरी दुनिया को मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है कि स्वामी जी ने रायपुर में अपने बचपन का कुछ समय बिताया। यह खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ आज स्वामी जी के उदार, व्यवहारिक और सुधारवादी मार्ग और सिद्धांतों को लेकर आगे बढ़ रहा है।


Spread the love