Home छत्तीसगढ़ गृह और लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने दिल्ली में नवा...

गृह और लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने दिल्ली में नवा छत्तीसगढ़ सदन के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

81
0
Spread the love

गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्य को तेज़ी से पूर्ण करने के दिए निर्देश

रायपुर, एक अगस्त 2021 प्रदेश के गृह और लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान द्वारका में बन रहे नवा छत्तीसगढ़ सदन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। गृहमंत्री श्री साहू ने निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुये तय समय सीमा के अंदर कार्य निष्पादन के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्य में ओर तेज़ी लाने की बात भी कही । निरीक्षण के दौरान गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू के साथ नई दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के अधिकारी श्री आर पी यादव भी उपस्थित थे।


Spread the love