Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती की जयंती पर उन्हें नमन किया

मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती की जयंती पर उन्हें नमन किया

65
0
Spread the love

रायपुर, 05 अक्टूबर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रानी दुर्गावती की आज जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भारतीय इतिहास वीरांगनाओं के शौर्यगाथाओं से भरा हुआ है। इनमें से एक गोंडवाना साम्राज्य की रानी दुर्गावती ने अपने साहस और वीरता की मिसाल कायम की है। उन्होंने पति की मृत्यु के बाद धैर्य और कुशलता के साथ अपने साम्राज्य को सम्हाला और सम्पन्न बनाया। मातृभूमि की रक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिये और नारी शक्ति का प्रतिमान बनीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी दुर्गावती का बलिदान महिलाओं में हमेशा साहस जगाता रहेगा।


Spread the love