Home छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग के दो सहायक अभियंता बने कार्यपालन अभियंता

लोक निर्माण विभाग के दो सहायक अभियंता बने कार्यपालन अभियंता

62
0
Spread the love

राज्य शासन द्वारा लोक निर्माण विभाग की दो सहायक अभियंता को कार्यपालन अभियंता के पद पर पदोन्नत किया गया है। लोक निर्माण विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश अनुसार सहायक अभियंता सिविल श्री आर. के. गुरू को कार्यपालन अभियंता के पद पर पदोन्नत करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग जगदलपुर की गई है। इसी प्रकार सहायक अभियंता श्री जियामुसबीर खान को कार्यपालन अभियंता के पद पर पदोन्नत करते हुए उनकी पदस्थापना कार्यपालन अभियंता कार्यालय प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग नवा रायपुर की गई है।


Spread the love