Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पंडित श्यामाचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर उन्हें किया...

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पंडित श्यामाचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर उन्हें किया याद

70
0
Spread the love

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित श्यामाचरण शुक्ल की 14 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने पंडित श्यामाचरण शुक्ल को याद करते हुए कहा है कि सहज एवं सरल व्यक्तित्व के धनी पंडित श्यामाचरण जी को एक कर्मठ राजनेता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने पूरा जीवन आम जनता की सेवा में बिताया। किशोरावस्था में ही वे स्वतंत्रता संग्राम से सक्रिय रूप से जुड़ गए थे। श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित समूचे मध्यप्रदेश की प्रगति के लिए पंडित श्यामाचरण जी के योगदान को सदैव याद किया जाएगा।


Spread the love