Home छत्तीसगढ़ राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं

राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं

54
0
Spread the love

राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समस्त महिलाओं सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि आज महिलाओं ने अपनी योग्यता, प्रतिभा और क्षमता के बल पर हर क्षेत्र में सफलता के नवीन कीर्तिमान स्थापित किए हैं। महिलाएं, देश के विकास में समान योगदान दे रही हैं। हमें बेटियों को शिक्षित करने तथा सदैव महिलाओं के सम्मान के लिये संकल्पित होना चाहिए।


Spread the love