Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री बघेल राजधानी में आयोजित ऑटो एक्सपो में हुए शामिल

मुख्यमंत्री श्री बघेल राजधानी में आयोजित ऑटो एक्सपो में हुए शामिल

78
0
Spread the love

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज ग्राउण्ड में रायपुर ऑॅटो मोबाईल्स डीलर्स एसोसिएशन (राडा) के तत्वाधान में  आयोजित 7वें ऑटो एक्सपो में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने की।

मुख्यमंत्री श्री बघेल का इस अवसर पर राडा द्वारा रायपुर ऑटो एक्सपो में सरकार द्वारा दी जा रही टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट पर काफी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया गया। इस निर्णय से ऑटो एक्सपो को दौरान वाहन खरीदी करने वाले लोगों को बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा। वहीं ऑटो मोबाईल्स डीलर्स के व्यवसाय में वृद्धि भी होगी। उन्होंने इसे आम जनता के लिए बड़ी राहत और फायदेमंद बताया गया।


Spread the love