Home छत्तीसगढ़ जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 08 से 10 मई तक

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 08 से 10 मई तक

47
0
Spread the love

राज्य शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुंचाने तथा उसका लाभ दिलाने और जनता की समस्याओं का निराकरण त्वरित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 08 मई को धमतरी विकासखण्ड के ग्राम अछोटा, 09 मई को ग्राम परसतराई और 10 मई को ग्राम लोहरसी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर लगाया जाएगा। सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक आयोजित होने वाले इन जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों में हितग्राही मूलक जानकारियों के साथ नियत समय पर उपस्थित रहने के निर्देश कलेक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए हैं।


Spread the love