Home राजनीति लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा मजबूती से मैदान में उतरेगी: खन्ना

लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा मजबूती से मैदान में उतरेगी: खन्ना

78
0
Spread the love

शिमला। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की, यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस बैठक के दौरान कई संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। अविनाश राय खन्ना ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा मजबूती से मैदान में उतरेगी और इसके लिए ठोस नीति बनाई जा रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में 2019 की गाथा फिर लिखी जाएगी, जब चारों सीटों पर भाजपा एक बार फिर ऐतिहासिक जीत दर्ज की करेगी। उन्होंने कहाकि भाजपा ने पूरे प्रदेश भर में एक विशेष मुहिम शुरू की है, जिसके अंतर्गत सभी प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष प्रत्येक बूथ स्तर के अध्यक्षों से व्यक्तिगत संपर्क करेंगे और उनकी कुशलक्षेम जानेंगे। यह नीति संगठन को मजबूत करने के लिए उत्तम साबित होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है। सभी नेता और कार्यकर्ता मिलकर 2024 के लक्ष्य को ध्यानार्थ करते हुए आगे बढ़ेंगे।
हिमाचल प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस की लोकप्रियता घटती दिखाई दे रही है। आपदा को संभालने में कांग्रेस सरकार असफल साबित हुई है। पहली बार हिमाचल प्रदेश में हुआ है कि सेब उत्पादकों को इतनी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सड़कें ठीक हो नहीं पाई और सेब मंडी तक पहुंच नहीं रहे हैं। इसका बागबानों को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है, जिसका लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जिस प्रकार केंद्र ने बढ़-चढ़कर हिमाचल प्रदेश को इस आपदा की घड़ी में संभाला है उसके लिए हम केंद्र नेतृत्व का धन्यवाद भी करते हैं। जनता को विश्वास हो गया है कि बिना पक्षपात के केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश का साथ दिया है। यह ही नहीं अनेकों योजनाओं में भी केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को योजनाओं के लिए प्रदान करने वाली राशि में कमी नहीं आने दी है। भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है।


Spread the love