0 पंडरिया विधानसभा का संकल्प आप सभी के आशीर्वाद से जरुर पूरा होगा- भावना बोहरा
कवर्धा। पंडरिया विधानसभा के रणवीरपुर स्कूल ग्राउंड (दशहरा मैदान) में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा पंडरिया एवं ईश्वर साहू साजा के पक्ष में विजय संकल्प महारैली को संबोधित किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मंत्री बिहार राणा रणधीर सिंह, सांसद संतोष पाण्डेय, प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी संजय श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष अशोक साहू सहित प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ नेतृत्व, जिला एवं विधानसभा के कार्यकर्ता एवं हजारों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आपका वोट विधायक चुनने का नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ का उज्ज्वल भविष्य चुनने के लिए है। छत्तीसगढ़ में जबसे कांग्रेस की सरकार आई है तबसे प्रदेश के कई युवाओं का भविष्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दी है। इन सबके भविष्य को सँवारने के लिए आपको वोट करना है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के विकास करने एवं नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए आपको वोट करना है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हर वर्ग, समुदाय के विकास के लिए जिस यात्रा पर निकले हैं। उसे छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने रोक कर रखा है। आपके और आपके क्षेत्र के विकास की बाधा बनी इस भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए वोट करना है। भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में गरीब जनता का विकास करने की जगह अपनी राजनीति का विकास करता है। वो छत्तीसगढ़ का कभी भला नहीं कर सकता। हमने तो अपना रिपोर्ट कार्ड बता दिया है, आप हमसे क्या रिपोर्ट कार्ड पूछोगे भूपेश बघेल ? उन्होने कहा कि चैलेंज देते हैं हिम्मत है तो किसी भी सार्वजनिक स्थल पर चर्चा कर लो।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है। गाँव, गरीब, किसान के तरक्की के लिए पंडरिया में, साजा में, कवर्धा में और पूरे छत्तीसगढ़ के हर विधानसभा में कमल खिलाने का काम हम सभी को करना है। ये छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव केवल सरकार बनाने के लिए नहीं है, ये चुनाव छत्तीसगढ़ को बचाने के लिए है।
राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि भूपेश सरकार के राज में आज छत्तीसगढ़ में लगातार सामाजिक हिंसा हो रही है। भ्रष्टाचार, घोटाले, महिलाओं से अपराध जैसी घटनाओं से आज शांति का टापू हमारा छत्तीसगढ़ बदहाली की गर्त में जा रहा है।
पंडरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा ने कहा कि पिछले पांच साल में पंडरिया विधायक की निष्क्रियता के कारण हमारा पंडरिया विधानसभा उपेक्षित रहा। जिस प्रकार पंडरिया में विकास के नाम पर कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार हुए हैं उससे जनता में आक्रोश साफ़ दिखाई दे रहा है। योजनाओं के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई, पंडरिया विधानसभा में अवैध शराब की बिक्री, खुलेआम जुआ-सट्टा में बढ़ते अपराध ने समृद्ध पंडरिया को अंधकार में धकेल दिया है। पंडरिया विधानसभा में न आवास मिला न सड़कें मिली, गोठान के नाम पर केवल भ्रष्टाचार किया गया, महिलाओं के हितों का हनन किया गया। यह कांग्रेस सरकार की कुनीति और कुप्रबंधन की रिपोर्ट कार्ड है। आने वाले पांच वर्षों में मैं आपको इस मंच से वादा करती हूँ कि मैंने सेवा संकल्प पत्र के माध्यम से जो भी गारंटी आप सभी को दी हैं वह जरुर पूरे होंगे। हम मिलकर उन सभी सेवाओं, सुविधाओं का सञ्चालन करेंगे, हर वर्ग के आकाँक्षाओं की पूरा करेंगे और एक नए व समृद्ध पंडरिया का निर्माण करेंगे। मैनें संकल्प लिया है पंडरिया विधानसभा में शक्कर कारखाना खुलेगा जिसके प्रति मैं संकल्पबद्ध हूँ। राजधानी रायपुर जाने वाले पंडरिया विधानसभा के मरीजों और उनके परिवारजनों के रुकने के लिए पंडरिया आवासीय भवन, पढाई के लिए जाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवास, पूरे विधानसभा में बेटियों के लिए निशुल्क बस सेवा घर-घर जाकर बेटियों की शिक्षा के लिए उन्हें प्रोत्साहित करेगी।
0 पंडरिया क्षेत्र को समृद्ध बनाने के लिए फूल छाप में बटन दबाना है-भावना
भावना बोहरा ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में जनता की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है, हम विधानसभा के प्रमुख 7 स्थानों में जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र की स्थापना करेंगे जो विधायक कार्यालय के रूप में आप सभी की सेवा में समर्पित रहेगा जहाँ हर समस्या का त्वरित निदान होगा। मितानिन बहनों को ट्रेनिंग, स्वसहायता समूह की बहनों के लिए सर्वसुविधायुक्त भवन की जिम्मेदारी मैनें लिया है, लेकिन आप सभी की भी जिम्मेदारी है कि 7 नवम्बर को होने वाले चुनाव में पंडरिया में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाना है और मिलकर पंडरिया विधानसभा को समृद्ध बनाने के लिए 7 नवम्बर को कमल छाप में बटन दबाएं। बनाना है।



