Home Uncategorized अंडरब्रिज के बीच कंटेनर वाहन खराब, ट्रैफिक जाम में फंसे लोग

अंडरब्रिज के बीच कंटेनर वाहन खराब, ट्रैफिक जाम में फंसे लोग

by Surendra Tripathi

भिलाई 3 के सिरसा गेट अंडर ब्रिज में रविवार की सुबह से जाम लगा हुआ है। अंडरब्रिज में जाम लगने के कारण भिलाई-3 और सिरसा गांव के बीच आवाजाही नहीं हो पा रही। यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। यातायात पुलिस व्यवस्था बनाने के लिए काफी प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक कंटेनर वाहन के बाहर न निकाले जाने के कारण जाम नहीं खुल सका है।सुबह 9:05 बजे एक बड़ा कंटेनर वाहन अंडर ब्रिज के बीच में खराब हो गया। इसके चलते ब्रिज के दोनों तरफ भारी जाम लग लगा गया। कई लोग करीब चार घंटे से जाम में फंसे हुए हैं।

Related Posts