Home छत्तीसगढ़ झीरम नरसंहार भाजपा की सोची समझी साजिश थी – कांग्रेस

झीरम नरसंहार भाजपा की सोची समझी साजिश थी – कांग्रेस

by Surendra Tripathi
 
रायपुर/14 अक्टूबर 2023। झीरम कांड के संदर्भ में भाजपा द्वारा की गयी बयानबाजी पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि झीरम नरसंहार भाजपा की सोची समझी साजिश का हिस्सा थी। झीरम घाटी कांड एक ऐसा कांड था जिसने कांग्रेस के नेतृत्व की एक पूरी पीढ़ी को ही समाप्त कर दिया था। स्वतंत्र भारत में हुई दुर्दान्त और हृदय विदारक घटना भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में डॉ. रमन सिंह के राज में घटित हुई थी इसके गुनाहगारों को सजा जरूर मिलनी चाहिये।

 

Related Posts