Home देश ‘भरोसेमंद नेता नहीं नीतीश कुमार, उनके लिए भाजपा के दरवाजे बंद’,-गिरिराज सिंह

‘भरोसेमंद नेता नहीं नीतीश कुमार, उनके लिए भाजपा के दरवाजे बंद’,-गिरिराज सिंह

by Surendra Tripathi

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में राजनीतिक हलटल तेज है। ऐसा लग रहा है कि सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के बीच कुछ पक रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए ऐसा लगता है कि आम चुनाव से पहले वह फिर से पलटी मारेंगे। राजद और जदयू के बीच मामला लगातार बिगड़ता दिखाई दे रहा है। सूत्रों के मुताबिक, महागठबंधन के सदस्यों- राजद और कांग्रेस- और जद (यू) के बीच फिर से कुछ परेशानी बढ़ रही है। राज्य में दोनों पार्टियों (बीजेपी और जेडीयू) के नेताओं के बीच फिर से एक साथ आने को लेकर बातचीत हुई है। दावा किया जा रहा है कि नीतीश एक बार फिर से भाजपा के साथ आ सकते हैं। हालांकि, इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। गिरिराज सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि नीतीश कुमार भरोसेमंद नेता नहीं हैं। उनके लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हैं।

Related Posts