Home छत्तीसगढ़ सेल कहानी लेखन प्रतियोगिता – 2024 में भाग लेने का सुनहरा अवसर

सेल कहानी लेखन प्रतियोगिता – 2024 में भाग लेने का सुनहरा अवसर

by admin

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने, 2 जनवरी, 2024 को “सेल कहानी लेखन प्रतियोगिता – 2024” शुरू की है। यह प्रतियोगिता सेल के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों सहित भारत के सभी नागरिकों के लिए खुली है। सेल ने “तुम, मैं और सेल” थीम पर देश भर के लेखकों को भाग लेने और अपने रचनात्मक लेखन कौशल का प्रदर्शन करने के लिए आमंत्रित किया गया है। आप चाहे वास्तविक कहानी लिखना चाहें या फिर काल्पनिक, सभी शैलियों और विधाओं के लिए “सेल कहानी लेखन प्रतियोगिता – 2024” खुली हुई है।

सेल कहानी लेखन प्रतियोगिता – 2024 का उद्देश्य है – सभी आयु वर्ग के लोगों को अपनी कल्पनाओं, लेखन कौशल को बढ़ावा देने और सेल से जुडने के लिए प्रेरित करना। इसके साथ ही लोगों को सेल के उत्पादों और देश के विकास में उनके योगदान के बारे में जागरूक करना है। इस प्रतियोगिता में देश का कोई भी नागरिक भाग ले सकता है। सेल के सभी वर्तमान कार्मिक और उनके परिवारजन भी भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए केवल एक प्रविष्टि की अनुमति है।

कहानियों का मूल्यांकन निर्णायकों की एक जूरी द्वारा किया जाएगा। शब्द सीमा 800 शब्द है। 800 शब्दों से अधिक की कहानी होने पर 10% अंक काटे जाएंगे। प्रविष्टि केवल सॉफ्ट कॉपी ई-मेल के माध्यम से ही भेजें। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को अधिकतम 800 शब्दों में ऐसी मूल और अप्रकाशित कहानियां भेजने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जो अनूठे और रोचक तरीके से थीम को कहानी के रूप में सामने लाने में मदद करती हों। पुरस्कृत कहानियों को हिंदी और अग्रेजी दोनों श्रेणियों में अलग-अलग पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

इस वर्ष कंपनी इस प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार, प्रकाशन के अवसर और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित करेगी। इसके साथ ही पुरस्कार विजेता कहानियों को सेल की गृह-पत्रिका“सेलन्यूज़”में प्रकाशित करने का अवसर देकर उनके लेखन से लोगों को रूबरू भी कराया जाएगा।

कहानी जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2024 है। अतः प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को अपनी मूल कहानियाँ 15 फरवरी, 2024 तक sailstory2024@gmail.com पर भेंजनी होंगी। जिसके साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो अलग से संलग्न करना आवश्यक है। किसी भी तरह के स्पष्टीकरण के लिए, कार्यदिवस के दौरान, सहायक महाप्रबंधक (निगमित कार्य) श्री विनय कुमार जायसवाल-9968605464/011-24300495 सहायक महाप्रबंधक (निगमित कार्य) सुश्री समन्विता घोष- 9968605784/011-24300473 को संपर्क कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आवश्यक  दिशा-निर्देश, नियम, मापदंड एवं अन्य सम्बंधित जानकारी सेल वेबसाइट (www.sail.co.in) पर उपलब्ध हैं।

प्रतियोगिता के विजेताओं के नामों की घोषणा सेल की वेबसाइट (www.sail.co.in), सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फ़ेसबुक SAILsteelofficial, ट्विटर SAILsteel एवं निगमित कार्यालय के इंट्रानेट पोर्टल पर की जाएगी।

Related Posts