Home देश Operation Sindoor: भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह के बारे में...

Operation Sindoor: भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह के बारे में जानें, क्यों हो रही हैं वो ट्रेंड

97
0
Spread the love

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत द्वारा पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में कम से कम नौ आतंकवादी स्थलों को निशाना बनाए जाने के बाद, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी के साथ मीडिया को संबोधित किया। इस आधिकारिक ब्रीफिंग में दो महिला अधिकारियों की उपस्थिति एक शक्तिशाली और प्रतीकात्मक क्षण था।

भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बुधवार को संवाददाताओं को जानकारी देने वाली विंग कमांडर व्योमिका सिंह अब चर्चा में आ गई है। एयरफोर्ट में व्योमिका एक कुशल हेलीकॉप्टर पायलट हैं। अपने करियर में वो कई तरह के विमान उड़ा चुकी है। कई जटिल और गंभीर स्थितियों में वो नागरिकों को सुरक्षित निकालने के अभियानों का हिस्सा रह चुकी है।

एक बार एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उनका नाम उनके पायलट बनने की यात्रा में मददगार साबित हुआ था। व्योमिका के पति भी भारतीय वायु सेना में पायलट हैं। बता दें कि भारत के सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से हमले किए है। इन हमलों में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीद के ठिकानों को नेस्तेनाबूत कर दिया गया है। ऑपरेशन सिंदूर जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों की हत्या के दो सप्ताह बाद हुआ है, जिसमें सैन्य हमले हुए है। व्योमिका के पति भी भारतीय वायु सेना में पायलट हैं।


Spread the love