भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम समझौते पर जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मैं इसका स्वागत करता हूं। अगर यह 2-3 दिन पहले हुआ होता, तो हमारी जो जानें गईं, वो नहीं जातीं। पाकिस्तान के डीजीएमओ ने हमारे डीजीएमओ को बुलाया और संघर्ष विराम लागू हुआ। मौजूदा जम्मू-कश्मीर सरकार की जिम्मेदारी है कि जहां भी नुकसान हुआ है, उसका आकलन करें और लोगों को राहत पहुंचाना शुरू करें। जहां भी लोग घायल हुए हैं, उन्हें उचित इलाज मिले और सरकारी योजना के तहत राहत भी मिले।



