Home छत्तीसगढ़ गैंगस्टर मयंक सिंह ट्रांजिट रिमांड पर कोर्ट में पेश

गैंगस्टर मयंक सिंह ट्रांजिट रिमांड पर कोर्ट में पेश

22
0
Spread the love

रायपुर.

राजधानी रायपुर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लाए जाने के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस ने मयंक सिंह को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां पुलिस ने उससे गहन पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की।गौरतलब है कि मयंक सिंह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मुख्य शूटर और उसका बेहद करीबी बताया जाता है। वह झारखंड के रामगढ़ जेल में बंद था, जहां से रायपुर पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर ट्रांजिट रिमांड में लेकर रायपुर पहुंची। मयंक सिंह रायपुर के चर्चित PRA ग्रुप गोलीकांड मामले में आरोपी है।


Spread the love