Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नए सलाहकार बने आर. कृष्णा दास

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नए सलाहकार बने आर. कृष्णा दास

28
0
Spread the love

रायपुर.

छत्तीसगढ़ सरकार ने मीडिया विशेषज्ञ आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सलाहकार नियुक्त किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार आर. कृष्णा दास मुख्यमंत्री को मीडिया एवं अन्य विषयों पर परामर्श देंगे। उन्हें सलाहकार के रूप में प्रतिमाह 1 लाख 50 हजार रुपये मानदेय प्रदान किया जाएगा। साथ ही अन्य सुविधाएं राज्य शासन के विशेष सचिव के समकक्ष होंगी।कृष्णा दास लम्बे समय से डेली हितवाद और बिजनेस स्टैण्डर्ड अखबार से जुड़े रहे थे।


Spread the love