Home छत्तीसगढ़  प्रदेश में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क

 प्रदेश में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क

24
0
Spread the love

रायपुर.

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा है।दिनभर आकाश लगभग साफ रहा और बादलों की मौजूदगी मात्र 10 प्रतिशत दर्ज की गई। रायपुर शहर के लिए स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को सुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है।हवा की गति औसतन 1 किलोमीटर प्रति घंटा रही। शहर में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। प्रदेश में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क बना हुआ है। रायपुर सहित अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंड का असर बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर पाकिस्तान के आसपास बने निम्न दबाव क्षेत्र और ऊपरी हवा के सिस्टम के बावजूद प्रदेश में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।


Spread the love