Home छत्तीसगढ़ कोरबा: अलग रह रही पत्नी पर पति ने पेट्रोल डालकर लगाई आग

कोरबा: अलग रह रही पत्नी पर पति ने पेट्रोल डालकर लगाई आग

40
0
Spread the love

घरेलू विवाद के चलते अलग रह रही पत्नी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। घटना में महिला का चेहरा बुरी तरह झुलस गया, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पंप हाउस क्षेत्र के झोपड़ीपारा निवासी रवि बरेठ की पत्नी अंजलि बरेठ (30) पति से विवाद के कारण बच्चों के साथ मोहल्ले में ही अलग मकान लेकर रह रही थी। मंगलवार रात करीब नौ बजे रवि बरेठ बोतल में पेट्रोल लेकर अंजलि के घर पहुंचा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने अंजलि पर पेट्रोल उड़ेलकर माचिस से आग लगा दी।


Spread the love