Home खेल भिलाई स्टील हाफ मैराथन में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 फरवरी

भिलाई स्टील हाफ मैराथन में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 फरवरी

33
0
Spread the love

भिलाई नगर 8 फरवरी 2026 को स्वास्थ्यउत्साह और सामुदायिक भावना के भव्य उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शहीद वीर नारायण सिंह जयंती स्टेडियम में आयोजित होने वाली भिलाई स्टील – हाफ मैराथन” के लिए प्रातः 6:00 बजे से औपचारिक फ्लैग-ऑफ निर्धारित है। बड़ी संख्या में ऊर्जावान धावक स्वास्थ्य और फिटनेस को जीवनशैली बनाने के संकल्प के साथ इस आयोजन में भाग लेंगे।

इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए पंजीकरण आधिकारिक पोर्टल https://www.bhilaisteelhalfmarathon.com के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। भिलाई स्टील – हाफ मैराथन’ का उद्देश्य संयंत्र कर्मियोंभारतीय नागरिकों एवं युवाओं में स्वास्थ्यफिटनेस और खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना है। यह आयोजन एथलेटिक्स एवं लंबी दूरी की दौड़ में भागीदारी को बढ़ावा देते हुए सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है।

कुल 8,00,000 रुपये की आकर्षक नगद पुरस्कार राशि विभिन्न वर्गों में प्रदान की जाएगी। 21.09 किलोमीटर की हाफ मैराथन ओपन श्रेणी में पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए 18–45 वर्ष तथा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त 10 किलोमीटर एवं 5 किलोमीटर दौड़ पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए समान आयु वर्गों में आयोजित होगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई हैजिससे युवा प्रतिभाओं को भी अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा। दौड़ मार्ग का सुविचारित निर्धारण किया गया हैजिसमें फॉरेस्ट एवेन्यूजवाहर उद्यान चौकबोरिया गेट चौकपावर हाउस स्टेशन चौकसुपेला चौकसेक्टर-9 हॉस्पिटल चौकतालपुरी चौक सहित अन्य प्रमुख स्थलों को शामिल किया गया है। सभी दौड़ पुनः जयंती स्टेडियम में समाप्त होंगी।

सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए भिलाई पुलिस एवं यातायात विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। दौड़ प्रारंभ होने से एक घंटे पूर्व मार्ग की बैरिकेडिंग एवं क्लियरेंस सुनिश्चित की जाएगी। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र सामूहिक रूप से सभी नागरिकोंधावकों और युवाओं से आह्वान करता है कि वे फरवरी 2026 को भिलाई की सड़कों को साहससंकल्प और स्वास्थ्य के उत्सव में परिवर्तित करें। आइएभिलाई एक साथ दौड़े — स्वास्थ्य के लिएसमाज के लिए और गौरव के लिए। आज ही पंजीकरण करें। गर्व के साथ दौड़ें। भिलाई के लिए दौड़ें।


Spread the love