Home Uncategorized रायपुर : क्लासरूम में नाबालिग छात्रों ने सरेआम लहराया चाकू

रायपुर : क्लासरूम में नाबालिग छात्रों ने सरेआम लहराया चाकू

26
0
Spread the love

 रायपुर.

रायपुर के स्वामी आत्मानंद स्कूल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शिक्षा के मंदिर में नाबालिग छात्र पढ़ाई के बजाय चाकू लहराते नजर आ रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसने स्कूली सुरक्षा और बच्चों की मानसिक स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।वायरल वीडियो रायपुर के मोवा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ नाबालिग स्कूली छात्र क्लासरूम के भीतर ही हाथ में बड़ा चाकू लेकर मस्ती कर रहे हैं। सहपाठियों के बीच इस तरह घातक हथियार का प्रदर्शन न केवल डरावना है, बल्कि किसी बड़ी अनहोनी को न्यौता देने जैसा है।


Spread the love