Home छत्तीसगढ़ रायपुर: स्कूल जा रहे भाई-बहन को टो-गाड़ी ने कुचला, एक की मौके...

रायपुर: स्कूल जा रहे भाई-बहन को टो-गाड़ी ने कुचला, एक की मौके पर मौत

24
0
Spread the love

रायपुर.

रोजाना दोनों बच्चे ऑटो से स्कूल आना जाना करते थे लेकिन आज दोनों भाई बहन एक्टिवा लेकर स्कूल के लिए घर से निकले थे और सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए।राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। छत्तीसगढ़ क्लब के सामने स्कूल जा रहे दो बच्चों को ट्रैफिक पुलिस की टो-गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।


Spread the love