Home देश दिल्ली के रोहिणी में खुला सीवर बना ‘मौत का कुआं’, एक और...

दिल्ली के रोहिणी में खुला सीवर बना ‘मौत का कुआं’, एक और मजदूर की जान गई

63
0

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-32 में प्रशासन की लापरवाही का एक और भयावह मामला सामने आया है। यहां एक खुले सीवर मैनहोल में गिरने से बिरजू कुमार राय नामक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला था। खबर है कि यह घटना सोमवार शाम को बेगमपुर इलाके में महाशक्ति काली मंदिर के पास हुई।मिली जानकारी के मुताबिक, बिरजू सोमवार शाम को रोहिणी सेक्टर 32 में अपने एक दोस्त के साथ टहल रहा था। टहलते समय बिरजू गलती से खुले सीवर मैनहोल में गिर गया। उसके आगे चल रहे उसके दोस्त को इस घटना का पता नहीं चला। मामला मंगलवार को ही सामने आया।