कोरबा.
केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार श्रम कानून के विरोध में औद्योगिक उपक्रमों के केंद्रीय श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि गुरुवार को सुबह 6 बजे से हड़ताल पर चले गए। साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की खदानों में श्रमिक संघ प्रतिनिधियों ने विरोध प्रदर्शन कर कर्मियों को कार्य में नहीं जाने कहा।इससे अधिकांश कर्मी कार्य पर उपस्थित नहीं हो सके श्रमिक संघ नेताओं का कहना है कि हड़ताल प्रथम पाली में सफल रही। मजदूर स्वेच्छा से काम पर नहीं गए। हड़ताल की वजह से खदान में नियमित कर्मियों की उपस्तिथि कम रही। जबकि ठेका कंपनी के कुछ वाहन अवश्य निकले।



