Home छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव:16 मार्च को होगी वोटिंग

राज्यसभा चुनाव:16 मार्च को होगी वोटिंग

26
0
Spread the love

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने बुधवार (18 फरवरी, 2026) को राज्यसभा की 37 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की घोषणा कर दी है। ये सीटें अप्रैल 2026 में विभिन्न तारीखों पर खाली हो रही हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, इन सीटों को भरने के लिए 16 मार्च को मतदान होगा। चुनाव 10 राज्यों: महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार में होंगे। मौजूदा सदस्य इस साल रिटायर हो रहे हैं, इसलिए चुनाव ज़रूरी हो गए हैं।राज्यसभा की सबसे ज़्यादा 7 सीटों पर चुनाव महाराष्ट्र में होंगे, जबकि तमिलनाडु में 6 और पश्चिम बंगाल और बिहार में छह-छह सीटें खाली हो रही हैं। ओडिशा में 4 सीटें खाली होंगी। असम में 3 सीटों पर चुनाव होंगे। छत्तीसगढ़ और हरियाणा में 2-2 सीटों पर चुनाव होंगे, और तेलंगाना में भी। हिमाचल प्रदेश में 1 सीट पर चुनाव होगा


Spread the love