दुर्गापुर इस्पात संयंत्र द्वारा दिनांक 24 से 27 फरवरी 2026 तक दुर्गापुर में “सेल” वालीबॉल प्रतियोगिता 2025–26 का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में “सेल” कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली से संबद्ध विभिन्न इस्पात संयंत्रों की टीमें भाग लेंगी। भिलाई इस्पात संयंत्र की वालीबॉल टीम भी प्रतियोगिता में सहभागिता कर रही है।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भिलाई इस्पात संयंत्र की वालीबॉल टीम की औपचारिक घोषणा वॉलीबॉल क्लब के अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक (नगर सेवाएँ विभाग) श्री विष्णु पाठक, उप महाप्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ) श्री राजेंद्र प्रसाद तथा उप प्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ) श्री अभिजीत भौमिक द्वारा की गई।
इस अवसर पर अधिकारियों ने टीम का परिचय कराते हुए चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। भिलाई इस्पात संयंत्र के श्री डी.पी. सिंह को टीम के कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया है वहीं टीम के अन्य सदस्यों में भिलाई इस्पात संयंत्र से श्री ख्वाजा अहमद, श्री पी. मनोज, श्री लल्लन, श्री जी. चंदन तथा राजहरा माइंस श्री पी.के. पाटले, श्री लक्ष्मी नारायण, श्री राजकुमार, श्री एस.पी. यादव एवं श्री देवी लाल शामिल हैं।
माइंस मुख्यालय से श्री व्यास टीम के कोच एवं मैनेजर के रूप में, खिलाड़ियों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं रणनीतिक सहयोग प्रदान करेंगे। उपस्थित सभी अधिकारियों ने टीम को सफलता की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में समर्पण, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
—–



